HomePoliticsअभिषेक कुमार उर्फ कुश बाबू बने जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के...

अभिषेक कुमार उर्फ कुश बाबू बने जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के बगहा पुलिस जिलाध्यक्ष।

Published on

spot_img

**रासायनिक खाद की उपलब्धता और गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी समेत किसानों की समस्याओं के समाधान को बताया प्राथमिकता**

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार……………….

**बगहा, पश्चिम चंपारण।** जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अभिषेक कुमार उर्फ कुश बाबू को बगहा पुलिस जिला के किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अभिषेक कुमार ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, संजय झा तथा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने बगहा पुलिस जिला के किसानों की समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

अभिषेक कुमार ने कहा कि क्षेत्र के किसान खेती-किसानी के दौरान कई तरह की समस्याओं का सामना करते हैं। इनमें रासायनिक खाद की समय पर उपलब्धता, गन्ने का उचित मूल्य, कृषि लागत में वृद्धि और किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना प्रमुख मुद्दे हैं। इन समस्याओं को लेकर संबंधित विभागों और सरकार के समक्ष किसानों की आवाज उठाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत किया जाएगा और प्रखंड स्तर पर किसानों से संपर्क कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली जाएगी। किसानों को खाद की उपलब्धता, गन्ना मूल्य और अन्य कृषि संबंधी मुद्दों पर राहत दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि बगहा पुलिस जिला के किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाते हुए उनके समाधान के लिए लगातार काम करेंगे। इस दौरान ओमप्रकाश शाही, जीतन जायसवाल, मुकेश शर्मा, जितेंद्र कुमार, कौशल कुमार, नीरज कुमार, जितेश कुमार, गोलू कुमार आदि दर्जनों जेडीयू कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Latest articles

शरद पूर्णिमा की रात खुले आसमान में क्यों रखी जाती है खीर? जानिए सनातन धर्म की धार्मिक मान्यता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार....................................... **चंद्रमा की अमृतमयी किरणों से जुड़ी है...

सारण शिक्षक निर्वाचन में जदयू ने किया जीत का दावा, रिंकू सिंह ने आनंद पुष्कर के पक्ष में जताया भरोसा

**बगहा में पूर्व विधायक बोले—एनडीए प्रत्याशी को शिक्षकों का मिल रहा समर्थन, 27 अक्टूबर...

बंद रेलवे फाटक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आई वृद्धा, दर्दनाक मौत

...बगहा-वाल्मीकिनगर रेलखंड पर रामपुर ढाला के पास हादसा, परिवार में पसरा मातम.. हरनाटांड़ से विशाल...

देवी की पूजा और स्त्री की असुरक्षा: आखिर कब बदलेगी समाज की सोच? कब बदलेगी भारतीय तस्वीर।

......नवरात्र में नौ दिनों तक होती है मां दुर्गा की आराधना, लेकिन महिलाओं के...

More like this