**बगहा में पूर्व विधायक बोले—एनडीए प्रत्याशी को शिक्षकों का मिल रहा समर्थन, 27 अक्टूबर को होगी मतगणना
नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार…
बगहा 1, और बगहा 2 में शुक्रवार को राजनीतिक पार्टियों के बीच अपने पक्ष में शिक्षकों से मत मुलाकात में भारी गहमा गहमी के बीच शुक्रवार को सुबह 8 बजे से ही सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में मतदान के बीच बगहा में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेताओं ने एनडीए समर्थित प्रत्याशी इंजीनियर डॉ. आनंद पुष्कर की जीत का दावा किया। जदयू के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने आनंद पुष्कर के पक्ष में भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें शिक्षकों का समर्थन मिल रहा है।
रिंकू सिंह ने कहा कि एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में शिक्षक मतदाताओं का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चुनाव में आनंद पुष्कर को सकारात्मक परिणाम मिलेगा। उनके इस बयान के बाद सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनावी परिणाम को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
इस चुनाव में जदयू प्रत्याशी इंजीनियर डॉ. आनंद पुष्कर के अलावा निवर्तमान एमएलसी अफाक अहमद और राजद प्रत्याशी जयराम यादव भी मैदान में हैं। चुनाव को लेकर विभिन्न दलों और प्रत्याशियों की ओर से शिक्षक मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की गई।

मतदान के बाद अब सभी प्रत्याशियों की नजर मतगणना पर टिकी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। इसके बाद ही सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनावी परिणाम की तस्वीर स्पष्ट होगी। इस दौरान जेडीयू के बगहा 2 प्रखंड अध्यक्ष रंजन यादव, पूर्व किसान प्रकोष्ठ एवं सहकारिता जिलाध्यक्ष मुन्ना सिंह, प्रदीप पांडेय, राकेश सिंह, दयाशंकर सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष प्रभात रंजन सिंह, हीरालाल ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकता मौजूद थे।
