HomeUncategorizedबंद रेलवे फाटक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आई...

बंद रेलवे फाटक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आई वृद्धा, दर्दनाक मौत

Published on

spot_img

…बगहा-वाल्मीकिनगर रेलखंड पर रामपुर ढाला के पास हादसा, परिवार में पसरा मातम..

हरनाटांड़ से विशाल पांडेय की रिपोर्ट……………………….

बगहा-वाल्मीकिनर रोड रेलखंड पर रामपुर रेलवे ढाला के गेट संख्या 59 के पास शुक्रवार की देर दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से 75 वर्षीय वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद महिला उसे पार करने की कोशिश कर रही थीं। इसी दौरान बगहा से गोरखपुर की ओर जा रही डाउन स्पेशल मालगाड़ी की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।

सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस और रेल पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतका की पहचान लौकरिया थाना क्षेत्र की नयागांव रामपुर पंचायत के नीतीश नगर निवासी गुलाईची देवी (75) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह बगहा से टेंपो पर सवार होकर अपने घर लौट रही थीं। रामपुर रेलवे ढाला बंद होने के कारण टेंपो फाटक के पास रुक गया। इसके बाद महिला टेंपो से उतरकर रेलवे लाइन पार करने लगीं। इसी दौरान तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

….क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद हुआ शव…

घटना की सूचना मिलते ही लौकरिया थानाध्यक्ष रमण कुमार सिंह के निर्देश पर एएसआई ज्योति कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने रेलवे ट्रैक से शव बरामद कर आवश्यक जांच-पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया।

वहीं, बगहा आरपीएफ पोस्ट प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर रेल पुलिस भी मौके पर पहुंची। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को लौकरिया पुलिस के हवाले कर दिया गया।

…. परिजनों में मचा कोहराम.

वृद्ध महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Latest articles

सारण शिक्षक निर्वाचन में जदयू ने किया जीत का दावा, रिंकू सिंह ने आनंद पुष्कर के पक्ष में जताया भरोसा

**बगहा में पूर्व विधायक बोले—एनडीए प्रत्याशी को शिक्षकों का मिल रहा समर्थन, 27 अक्टूबर...

देवी की पूजा और स्त्री की असुरक्षा: आखिर कब बदलेगी समाज की सोच? कब बदलेगी भारतीय तस्वीर।

......नवरात्र में नौ दिनों तक होती है मां दुर्गा की आराधना, लेकिन महिलाओं के...

SSB 21वीं वाहिनी, बगहा संदीक्षा मिलेट्स मेला, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं संस्कृति का दिखा अनूठा संगम

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो बगहा प. चंपारण बिहार............. SSB 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा दिनांक बुधवार को...

मूर्ति विसर्जन के दौरान गिरा मोबाइल, युवक की ईमानदारी ने जीता दिल, लौटाया फोन

**फोन वापस पाकर मालिक के चेहरे पर लौटी खुशी, इनाम लेने से भी किया...

More like this