HomeUncategorizedSSB 21वीं वाहिनी, बगहा संदीक्षा मिलेट्स मेला, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं संस्कृति...

SSB 21वीं वाहिनी, बगहा संदीक्षा मिलेट्स मेला, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं संस्कृति का दिखा अनूठा संगम

Published on

spot_img

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो बगहा प. चंपारण बिहार………….

SSB 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा दिनांक बुधवार को संदीक्षा अध्यक्षा श्रीमती कुसुम संगमा राउत एवं कमांडेंट श्री तापेश्वर संबित राउत के कुशल निर्देशन में संदीक्षा मिलेट्स मेला का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रश्मि रंजन, उप सभापति, नगर परिषद, बगहा व अन्य विशिष्ट व्यक्ति शामिल हुए।

इस अवसर पर संदीक्षा अध्यक्षा श्रीमती कुसुम संगमा राउत ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि संदीक्षा सशस्त्र सीमा बल की अधिकारियों एवं बलकर्मियों की पत्नियों के सामाजिक, शैक्षणिक और कौशल विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि मिलेट्स को भारत सरकार द्वारा “श्री अन्न” का नाम दिया गया है और यह आयोजन स्वास्थ्य और सामाजिक दायित्व के सुंदर संगम का प्रतीक है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रश्मि रंजन, उप सभापति, नगर परिषद, बगहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि उनका जुड़ाव 21वीं वाहिनी के संदीक्षा परिवार से हमेशा से रहा है। उन्होंने कहा कि संदीक्षा परिवार महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपने सामाजिक दायित्वों को बहुत सुंदर तरीके से निभा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले में आकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है और यह आयोजन स्वस्थ भारत की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

कमांडेंट श्री तापेश्वर संबित राउत* ने अपने संबोधन में कहा कि मिलेट्स हमारी प्राचीन संस्कृति और स्वस्थ जीवनशैली का आधार है और ऐसे आयोजनों से न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है बल्कि हमारी संस्कृति भी सशक्त होती है। उन्होंने सभी संदीक्षा सदस्याओं के प्रयासों की सराहना की।

मेले में संदीक्षा सदस्याओं द्वारा मिलेट्स से बने स्वास्थ्यवर्धक एवं स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए, जिनमें बाजरा खीर, रागी पूरी-छोले, ज्वार टिक्की चाट, रागी इडली, ज्वार दही बड़ा, रागी मोमोज, बाजरा-रागी लिट्टी-चोखा, रागी मिल्क शेक, ज्वार पुलाव, ज्वार-बाजरा पकोड़ा आदि मुख्य आकर्षण रहे। इसके साथ ही मनोरंजन के लिए गेम्स के स्टॉल एवं बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई।

इस अवसर पर वाहिनी के सभी अधिकारीगण, संदीक्षा सदस्याएं, अधीनस्थ अधिकारी, जवान, नवआरक्षी, मीडिया बंधु एवं क्षेत्र के गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

Latest articles

सारण शिक्षक निर्वाचन में जदयू ने किया जीत का दावा, रिंकू सिंह ने आनंद पुष्कर के पक्ष में जताया भरोसा

**बगहा में पूर्व विधायक बोले—एनडीए प्रत्याशी को शिक्षकों का मिल रहा समर्थन, 27 अक्टूबर...

बंद रेलवे फाटक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आई वृद्धा, दर्दनाक मौत

...बगहा-वाल्मीकिनगर रेलखंड पर रामपुर ढाला के पास हादसा, परिवार में पसरा मातम.. हरनाटांड़ से विशाल...

देवी की पूजा और स्त्री की असुरक्षा: आखिर कब बदलेगी समाज की सोच? कब बदलेगी भारतीय तस्वीर।

......नवरात्र में नौ दिनों तक होती है मां दुर्गा की आराधना, लेकिन महिलाओं के...

मूर्ति विसर्जन के दौरान गिरा मोबाइल, युवक की ईमानदारी ने जीता दिल, लौटाया फोन

**फोन वापस पाकर मालिक के चेहरे पर लौटी खुशी, इनाम लेने से भी किया...

More like this