HomeCrimeरामनगर में लापता 13 वर्षीय छात्र का सिर कटा शव मिलने से...

रामनगर में लापता 13 वर्षीय छात्र का सिर कटा शव मिलने से सनसनी, पुलिस पर भड़के ग्रामीण

Published on

spot_img

**12 अक्टूबर से लापता था छठी कक्षा का छात्र शिब्बू खान, कपड़ों के आधार पर परिजनों ने की पहचान की बात****रामनगर (पश्चिम चंपारण)।** रामनगर थाना क्षेत्र में एक लापता 13 वर्षीय छात्र का कथित तौर पर सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान मेघवल राजकीय मध्य विद्यालय के छठी कक्षा के छात्र शिब्बू खान के रूप में बताई जा रही है। शव रामनगर के गोंदरा फार्म के पास बरामद होने की सूचना है।शव का सिर धड़ से अलग बताया जा रहा है। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान करने की बात कही है। हालांकि, पहचान की आधिकारिक पुष्टि और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगा।शव मिलने की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना के बाद मठिया में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। इलाके में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है।जानकारी के अनुसार, शिब्बू खान बीते 12 अक्टूबर को विद्यालय से लापता हो गया था। बताया जाता है कि छुट्टी होने से पहले वह अपनी किताबें विद्यालय में रखकर कहीं चला गया, जिसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद छात्र के पिता अमानुल्लाह खान ने पुलिस को आवेदन देकर मामले की जानकारी दी थी। उनके आवेदन के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

शव बरामद होने की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, बगहा भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब पुलिस के सामने छात्र की मौत की गुत्थी सुलझाने, घटना के पीछे की वजह का पता लगाने और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने की चुनौती है।**ग्रामीणों ने उठाए सवाल**छात्र के लापता होने के बाद शव मिलने की घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। परिजन और ग्रामीण मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना से जुड़े कई अहम तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।— नरेंद्र पांडेय, वाल्मीकि एक्सप्रेस, बगहा, पश्चिम चंपारण, बिहार

Latest articles

सारण शिक्षक निर्वाचन में जदयू ने किया जीत का दावा, रिंकू सिंह ने आनंद पुष्कर के पक्ष में जताया भरोसा

**बगहा में पूर्व विधायक बोले—एनडीए प्रत्याशी को शिक्षकों का मिल रहा समर्थन, 27 अक्टूबर...

बंद रेलवे फाटक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आई वृद्धा, दर्दनाक मौत

...बगहा-वाल्मीकिनगर रेलखंड पर रामपुर ढाला के पास हादसा, परिवार में पसरा मातम.. हरनाटांड़ से विशाल...

देवी की पूजा और स्त्री की असुरक्षा: आखिर कब बदलेगी समाज की सोच? कब बदलेगी भारतीय तस्वीर।

......नवरात्र में नौ दिनों तक होती है मां दुर्गा की आराधना, लेकिन महिलाओं के...

SSB 21वीं वाहिनी, बगहा संदीक्षा मिलेट्स मेला, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं संस्कृति का दिखा अनूठा संगम

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो बगहा प. चंपारण बिहार............. SSB 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा दिनांक बुधवार को...

More like this