….. भितहा थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने कहा शराबी एवं शराब कारोबारियों को किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा.

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार…..
बगहा पश्चिम चंपारण जिले के भीतहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नौ लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 14 अक्टूबर 2026 को की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गुलरिया नौकाटोला गांव निवासी जितेंद्र बीन, पिता संतोष बीन के रूप में हुई है। उसके पास से बंटी-बबली ब्रांड की 200 मिलीलीटर वाली 45 पीस देशी शराब बरामद की गई। शराब की कुल मात्रा नौ लीटर बताई गई है।

इस संबंध में भीतहा थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि मामले में भीतहा थाना कांड संख्या 188/2026 दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के लिए बगहा न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
