HomeCrimeबगहा में 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, 25 वर्षीय युवक...

बगहा में 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार,

Published on

spot_img

…..दवा देने के बहाने बुलाकर गन्ने के खेत में ले जाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकीनरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार……बगहा पुलिस जिला धनहा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के ही 25 वर्षीय आरोपी मधुसूदन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने पीड़िता की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम आरोपी ने नाबालिग युवती को दवा देने के बहाने अपने पास बुलाया। आरोप है कि इसके बाद वह युवती को वह बहला फुसलाकर गांव से बाहर गन्ने के खेत में ले गया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।पीड़िता द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी किया।घटना के बाद दर्द से परेशान युवती किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के परिजन धनहा थाना पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पीड़िता की मां द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।इस संबंध में धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

Latest articles

सारण शिक्षक निर्वाचन में जदयू ने किया जीत का दावा, रिंकू सिंह ने आनंद पुष्कर के पक्ष में जताया भरोसा

**बगहा में पूर्व विधायक बोले—एनडीए प्रत्याशी को शिक्षकों का मिल रहा समर्थन, 27 अक्टूबर...

बंद रेलवे फाटक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आई वृद्धा, दर्दनाक मौत

...बगहा-वाल्मीकिनगर रेलखंड पर रामपुर ढाला के पास हादसा, परिवार में पसरा मातम.. हरनाटांड़ से विशाल...

देवी की पूजा और स्त्री की असुरक्षा: आखिर कब बदलेगी समाज की सोच? कब बदलेगी भारतीय तस्वीर।

......नवरात्र में नौ दिनों तक होती है मां दुर्गा की आराधना, लेकिन महिलाओं के...

SSB 21वीं वाहिनी, बगहा संदीक्षा मिलेट्स मेला, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं संस्कृति का दिखा अनूठा संगम

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो बगहा प. चंपारण बिहार............. SSB 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा दिनांक बुधवार को...

More like this