नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार……..
…..शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ छठ महापर्व मनाने का संकल्प, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर रहेगा विशेष जोर.
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने को लेकर बगहा के गोड़ियापट्टी में छठ पूजा समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में छठ घाटों की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, साफ-सफाई, रोशनी तथा पूजा के दौरान होने वाली संभावित भीड़ को नियंत्रित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आपसी समन्वय के साथ छठ महापर्व को सफल बनाने का संकल्प लिया।
….इनको मिली समिति की जिम्मेदारी…
बैठक में सर्वसम्मति से रानू सिंह को छठ पूजा समिति का अध्यक्ष चुना गया, जबकि राहुल सिंह को पार्षद प्रतिनिधि जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं नगीना चौधरी को उपाध्यक्ष, मुकेश कुशवाह को कोषाध्यक्ष, व्यवस्थापक के रूप में पुजारी चौधरी, भगत चौधरी, रमाकांत साह, बहादुर चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई।

समिति के गठन के साथ ही पर्व की तैयारियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने की रूपरेखा तैयार की गई। सदस्यों ने श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने पर जोर दिया।
समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष रानू सिंह ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोड़ियापट्टी में छठ पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता, अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा समिति की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
उन्होंने बताया कि छठ घाटों पर पुलिस बल के साथ समिति के स्वयंसेवक भी सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करेंगे। समिति के वॉलेंटियर श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। व्रतियों को घाट तक पहुंचने, पूजा करने तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में समिति के सदस्य सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
रानू सिंह ने कहा कि छठ पूजा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन का सहयोग भी आवश्यक है। पुलिस और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाएगा।
समिति का उद्देश्य है कि गोड़ियापट्टी में छठ महापर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो तथा किसी भी श्रद्धालु को परेशानी का सामना न करना पड़े।
