HomePoliticsनेपाल में आई त्रासदी के बाद मंत्री नंदकिशोर राम ने गंडक बराज...

नेपाल में आई त्रासदी के बाद मंत्री नंदकिशोर राम ने गंडक बराज का लिया जायजा

Published on

spot_img

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट……

बिहार सरकार के डेयरी,मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री नंदकिशोर राम शुक्रवार की शाम वाल्मीकिनगर पहुंच कर गंडक बराज का जायजा लिया। उन्होंने पड़ोसी देश नेपाल में हुई विनाशकारी बाढ़ की त्रासदी को लेकर पूछे जाने पर पत्रकार वार्ता में बताया कि नेपाल में घटित घटना दिल को झक झोर देने वाली है। इस घटना में सैकड़ो लोगों के जान माल की क्षति हुई है। नेपाल को इसके अलावा आर्थिक नुकसान भी हुआ है। हम इस दुखद घटना पर हार्दिक संवेदना प्रकट करते हैं।

उन्होंने बताया कि गंडक नदी के तटवर्ती क्षेत्र नौतन, बगहा के संभावित कटाव स्थलों का भी निरीक्षण किया गया है। और आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है।
उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है, नेपाल में हुई तबाही को सोशल मीडिया पर देखकर आशंका थी की तबाही गंडक बराज होकर न गुजरे।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस दुखद घटना के बाद स्थिति का जायजा लिया है। सिंचाई विभाग के सभी अधिकारियों को पूरी तरह चौकन्ना रहने की हिदायत की गई है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सरकार पूरी तरीके से मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में तैयार है। जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।एक और झील के टूटने की आशंका को लेकर
नेपाल से दोबारा पानी छूटने की अलर्ट और सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के बाबत मंत्री ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए तैयारी पूरी की गई है।

हर परिस्थिति से निपटने के लिए सरकार सजग है।इस अवसर पर दीपक राम, विनोद राम,नागेन्द्र राम, औरंगज़ेब अंसारी सहित दर्जनों की संख्या में लोग और प्रशासन मौजूद रहा।

Latest articles

158वीं नारायणी गंडकी महाआरती में गूंजा विश्व शांति का संदेश..

वाल्मीकिनगर से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट.... नेपाल आपदा में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि वाल्मीकिनगर:- भारत-नेपाल सीमा...

पर्याप्त समय मिलने के बावजूद भी डायरी समर्पित नहीं करने के मामले में आईओ का वेतन बंद करने का आदेश

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट...... --- जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम ने बगहा...

चमैनिया मोड़ पर भरभराकर गिरा विशाल पेड़, घंटों थमा बगहा-वाल्मीकिनगर मार्ग.

नरेन्द्र पांडेय की रिपोर्ट...........….. .दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतारें वाल्मीकिनगर (चौथी वाणी)। बगहा-वाल्मीकिनगर मुख्य...

नेपाल बाढ़ त्रासदी : शाम 6 बजे तक की बड़ी अपडेट, बिहार में भी अलर्ट

🇳🇵 नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद...

More like this