HomeCrimeपर्याप्त समय मिलने के बावजूद भी डायरी समर्पित नहीं करने के मामले...

पर्याप्त समय मिलने के बावजूद भी डायरी समर्पित नहीं करने के मामले में आईओ का वेतन बंद करने का आदेश

Published on

spot_img

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट……

— जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम ने बगहा एसपी को किया आदेशित
— भैरोगंज थाना कांड संख्या 85/2026 के आईओ जय प्रकाश कुमार ने केस डायरी सुपुर्द करने में की लापरवाही

बगहा : व्यवहार न्यायालय के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश मनीष द्विवेदी की अदालत ने भैरोगंज थाना के एसआई जय प्रकाश कुमार पर पर्याप्त समय के बावजूद भी केस डायरी नहीं सौपने की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए वेतन बंद करने हेतु बगहा एसपी को आदेशित किया है.अग्रिम जमानत संख्या 628/2026 व भैरोगंज थाना कांड संख्या 85/2026 के अभियुक्त क्रमशः जय प्रकाश यादव पिता प्रयाग यादव, गुड्डू मिश्र उर्फ़ प्रवीण मिश्र पिता अशोक मिश्र व सत्य प्रकाश पांडेय पिता रवि प्रकाश पांडेय सभी ग्राम मंझरिया थाना भैरोगंज ने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दाखिल किया. जिसके आलोक में कोर्ट द्वारा 14 अगस्त को केस डायरी की मांग करते हुए 28 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई थी. आईओ द्वारा पर्याप्त समय मिलने के बावजूद भी लापरवाही बरतते हुए निर्धारित समय पर केस डायरी न्यायालय को समर्पित नहीं की गई.प्रभारी अपर लोक अभियोजक प्रभु प्रसाद द्वारा न्यायालय को मौखिक रूप से जानकारी दी गई है कि संबंधित आइओ कोर्ट के आदेश/निर्देश के अनुपालन में तत्पर नहीं है. प्रभारी अपर लोक अभियोजक द्वारा यह भी सूचित किया गया है कि आइओ की लापरवाही के चलते अभियोजन पर परिव्यय शुल्क (कॉस्ट) भी इंपोज किया गया है.

न्यायालय ने सख्ती दिखाते हुए कहा है कि संबंधित आइओ की इस लापरवाही से सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली एवं उच्च न्यायालय पटना के निर्देशानुसार जमानत आवेदनों का निष्पादन कार्य तय समय सीमा के अंदर नहीं हो पा रहा है. आइओ की घोर लापरवाही को देखते हुए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत द्वारा आइओ जय प्रकाश कुमार को अगले आदेश तक वेतन रोकने हेतु बगहा एसपी राजेश कुमार को आदेशित किया गया है.

Latest articles

चमैनिया मोड़ पर भरभराकर गिरा विशाल पेड़, घंटों थमा बगहा-वाल्मीकिनगर मार्ग.

नरेन्द्र पांडेय की रिपोर्ट...........….. .दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतारें वाल्मीकिनगर (चौथी वाणी)। बगहा-वाल्मीकिनगर मुख्य...

नेपाल बाढ़ त्रासदी : शाम 6 बजे तक की बड़ी अपडेट, बिहार में भी अलर्ट

🇳🇵 नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद...

65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन

28 अगस्त 2026 शुक्रवार को यादगार पल रहा रक्षाबंधन, के पावन अवसर पर 65वीं...

PM मोदी ने मनाया रक्षाबंधन पर्व नन्हीं बच्चियों ने बांधा रक्षा सूत्र

. महिला सुरक्षाकर्मियों और स्कूली छात्राओं संग उत्सव. . भाईचारे, स्नेह और सम्मान का दिया...

More like this