नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार……
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह नीरज की अध्यक्षता में मंगलवार को बगहा एक पीएचसी पतिलार में आशा फैसिलिटेटरों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इस दौरान चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह (नीरज) ने DVDMS, BHVYA, NCD, RI, RCH, M-आशा एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित कार्यों की जानकारी साझा किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बैठक में उपस्थित एएनएम को उनकी कार्यक्रम की लक्ष्यों (ELA )के अनुसार सभी निर्धारित कार्यक्रमों पर कार्य करने का निर्देश दिया।

उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने तथा विभिन्न कार्यक्रमों के तहत किए जा रहे कार्यों में आवश्यक सुधार लाने पर जोर दिया। साथ ही आशा फैसिलिटेटरों को स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यों की निगरानी एवं समन्वय बनाए रखने की बात कही गई।
बैठक का उद्देश्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में तेजी लाना तथा आम लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाना रहा।
