HomeHealthउपकारा में खेल प्रतियोगिता: 50 बंदियों ने लिया भाग ,वॉलीबॉल , शतरंज...

उपकारा में खेल प्रतियोगिता: 50 बंदियों ने लिया भाग ,वॉलीबॉल , शतरंज और कैरम में खिलाड़ियों ने दिखाया दम,

Published on

spot_img

…..दो दिवसीय खेल आयोजन में बंदियों ने उत्साह के साथ लिया भाग, विजेताओं को ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित.

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार………….………………………

बगहा जेल की चहारदीवारी के अंदर बंदियों में उत्साह, सकारात्मक सोच और खेल भावना विकसित करने के उद्देश्य से बगहा उपकारा में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 22 और 23 अक्टूबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में करीब 50 बंदियों ने हिस्सा लिया। वॉलीबॉल, कैरम और शतरंज के मुकाबलों के माध्यम से बंदियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। प्रतियोगिता के दौरान कारा परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना, उनमें अनुशासन की भावना विकसित करना तथा आपसी सहयोग और टीम भावना को बढ़ावा देना था। खेल प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी भागीदारी निभाई। विभिन्न खेलों में बंदियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

…..वॉलीबॉल में बगहा टाइगर्स ने मारी बाजी.

प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल के मुकाबले आकर्षण का केंद्र रहे। इसमें बगहा टाइगर्स की टीम विजेता बनी। वहीं, कैरम प्रतियोगिता में वाल्मीकि नगर स्ट्राइकर्स ने खिताब अपने नाम किया। दोनों खेलों में विजेता टीमों और प्रतिभागियों ने अपने प्रदर्शन से उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। शतरंज के मुकाबलों के जरिए भी बंदियों को अपनी बौद्धिक क्षमता और रणनीतिक कौशल दिखाने का अवसर मिला।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपकारा अधीक्षक मनोज कुमार और कारा चिकित्सक डॉ. दरख्शा साहब ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डाला।

…खेल से दूर होगा अकेलापन, बढ़ेगा आत्मविश्वास..

उपकारा अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि खेल गतिविधियां बंदियों के बीच भाईचारा, प्रेम और सौहार्द बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खेलों के माध्यम से बंदियों को तनाव और अकेलेपन को कम करने तथा आत्मविश्वास के साथ सकारात्मक सोच विकसित करने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किए जाएंगे, ताकि बंदी अपनी प्रतिभा को निखार सकें और जीवन में सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ें। मौके पर जेलर शशांक मिश्रा समेत उपकारा के अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Latest articles

विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं के कार्यों में लाएं तेजी, समय पर पूरा करें : डीएम मिशन कायाकल्प के 2500 स्कूलों में 31 अक्टूबर तक...

बेतिया से धर्मेंद्र सर्राफ की रिपोर्ट....... जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में...

डीआईजी हरि किशोर राय ने किया वाल्मीकिनगर थाने का निरीक्षण कर दिया निर्देश, थाना परिसर में पर्यावरण संरक्षण पर...

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोट बगहा प. चंपारण बिहार......... .....पुलिस अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक,...

शरद पूर्णिमा की रात खुले आसमान में क्यों रखी जाती है खीर? जानिए सनातन धर्म की धार्मिक मान्यता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार....................................... **चंद्रमा की अमृतमयी किरणों से जुड़ी है...

सारण शिक्षक निर्वाचन में जदयू ने किया जीत का दावा, रिंकू सिंह ने आनंद पुष्कर के पक्ष में जताया भरोसा

**बगहा में पूर्व विधायक बोले—एनडीए प्रत्याशी को शिक्षकों का मिल रहा समर्थन, 27 अक्टूबर...

More like this