HomeCrimeसघन वाहन जांच अभियान में बगहा एसपी राजेश कुमार ने लिया जायजा।

सघन वाहन जांच अभियान में बगहा एसपी राजेश कुमार ने लिया जायजा।

Published on

spot_img

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार………….

….संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जांच के दिए निर्देश
….वाहन जांच से वाहन चालकों में मचा रहा हड़कंप

बगहा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर शनिवार को पुलिस जिला बगहा में अपराध नियंत्रण, सड़क सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर विशेष सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने वाहनों की जांच की ।इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष नजर रखी गयी ।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने स्वयं विभिन्न स्थानों पर चल रहे वाहन जांच अभियान का निरीक्षण किया । उन्होंने जांच की स्थिति का जायजा लेते हुए मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए . एसपी ने कहा कि वाहन जांच के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहनता से जांच की जाए । साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ।एसपी ने पुलिसकर्मियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही अपराध की रोकथाम के लिए लगातार सतर्क रहने को कहा ।उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण चौक-चौराहों, मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा ।जांच के दौरान बिना वैध कागजात के वाहन, संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों तथा अन्य आपत्तिजनक सामान की आवाजाही पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया ।उन्होंने बताया कि पुलिस जिला बगहा में अपराध नियंत्रण, सड़क सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष वाहन जांच एवं सघन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा ।

पुलिस की ओर से प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और जांच बढ़ायी जाएगी ।मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा निहार भूषण, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय देवेंद्र शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this