HomeCrimeशराब के नशे में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने वाले को 10...

शराब के नशे में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने वाले को 10 साल की सश्रम कैद

Published on

spot_img

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार….

रामनगर थाना क्षेत्र के कमरुल नेशा की हत्या के मामले में अदालत ने सुनाई सजा, 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

बगहा. शराब के नशे में मारपीट कर युवक की हत्या करने के मामले में बगहा की विशेष उत्पाद अदालत ने दोषी को 10 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. विशेष न्यायाधीश (मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम) राजीव कुमार द्विवेदी की अदालत ने बुधवार, 15 अक्टूबर को रामनगर थाना कांड संख्या 177/23 के अभियुक्त रूदल राय को दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई. अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना नहीं देने पर उसे छह महीने का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा.

विशेष लोक अभियोजक (मद्यनिषेध) अनवर हुसैन अंसारी के अनुसार, यह मामला वर्ष 2023 का है
रामनगर थाना क्षेत्र के चौरसिया नगर छठियाघाट निवासी रूदल राय, पिता नथूनी राय, पर कमरुल नेशा की हत्या करने का आरोप था. मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 504 और 302 के साथ मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2018 की धारा 37 के तहत कार्रवाई की गई थी.अभियोजन के अनुसार, 19 अप्रैल 2023 को दर्ज मामले में आरोप था कि रूदल राय शराब के नशे में था.इसी दौरान उसने कमरूल नेशा के साथ मारपीट की और उसे पीसीसी सड़क पर पटक दिया. इस घटना में कमरूल नेशा के सिर में गंभीर चोट लगी थी बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को दोषी ठहराया और सजा सुनाई. अदालत के इस फैसले को हत्या के मामले में न्यायिक कार्रवाई की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है.

Latest articles

बगहा जेल में सुबह 4 बजे एसडीएम व संयुक्त छापेमारी, नहीं मिली कोई आपत्तिजनक सामग्री

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार................................. बगहा अनुमंडलीय कारा, बगहा में शुक्रवार की...

सीमावर्ती युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही SSB : केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे

..बगहा में 21वीं वाहिनी के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, 161 लाभार्थियों को...

.. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- एलोपैथी के साथ आयुर्वेद को भी मिलेगा...

More like this