HomeEducationराष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर...

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया, समाजसेवियों ने लिया संकल्प

Published on

spot_img

।

जटहा..

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर यूपी के कुशीनगर के जटहा थाना क्षेत्र के हिरनहीं गांव में सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थानों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस दौरान ग्राम प्रधान जयचन्द कुशवाहा, रामनरेश कुशवाहा, पूर्व मुखिया डॉ.दुर्गेश कुमार मिश्रा, संतोष कुमार मिश्रा, सुनील कुमार, कैलाश कुशवाहा, मुन्ना यादव, महिपाल प्रसाद, जीत गोंड तथा विनोद यादव सहित अन्य लोगों ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किए। तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

ग्राम प्रधान जयचन्द कुशवाहा, डॉ.दुर्गेश कुमार मिश्रा तथा समाजसेवी देश भक्त संतोष मिश्रा ने गांधी , और लाल के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका प्रिय भजन और संदेश “रघुपति राघव राजा राम” आज भी समाज को प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का मार्ग दिखाता है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री ने देशवासियों में राष्ट्रभक्ति और आत्मनिर्भरता की भावना जागृत करते हुए “जय जवान, जय किसान” का अमर नारा दिया, जो आज भी देश के सैनिकों और किसानों के सम्मान का प्रतीक बना हुआ है।

साथ ही उन्होंने कहा कि देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में इन दोनों महापुरुषों का योगदान अविस्मरणीय है। महात्मा गांधी ने जहां सत्य और अहिंसा की शक्ति से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का आदर्श प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवियों एवं युवाओं ने गांधीजी और शास्त्रीजी के विचारों पर चलने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने, स्वच्छता, ईमानदारी तथा राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली। उपस्थित लोगों ने कहा कि इन महान नेताओं के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण के दौर में थे।

अंत में सभी ने राष्ट्रहित एवं समाज कल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प लेते हुए दोनों महान विभूतियों को नमन किया।

ब्यूरो रिपोर्ट: नरेंद्र पांडेय, वाल्मीकि एक्सप्रेस, बगहा (बिहार)।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this