HomeCrimeरामनगर के बनकट स्थित सीएसपी सेंटर से अज्ञात चोरों ने रात...

रामनगर के बनकट स्थित सीएसपी सेंटर से अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में उड़ाया 01लाख नकद पुलिस जांच में जुटी.

Published on

spot_img

बेतिया से सत्येंद्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट….

मझौलिया।शुक्रबार की रात 01 बजे अज्ञात अपराधकर्मियों ने थाना क्षेत्र के रामनगर बनकट स्थित वार्ड 09 में पल्लवी साइबर कैफे दुकान का ऊपरी एस्बेस्टस शीट खोलकर अंदर रखे गल्ला के बॉक्स को तोड़कर एक लाख रूपये नकद की चोरी कर ली।

इस साइबर कैफे में सीएसपी के अलावे आधार बैंकिंग का कार्य भी किया जाता है।पीड़ित व्यक्ति रामनगर बनकट के वार्ड 10 निवासी सीएसपी संचालक रवि रंजन कुमार ने मझौलिया थाना में एफआईआर के लिये शनिबार की सुबह 08 बजे आवेदन प्रतिवेदित किया है। परन्तु दिन के 11.30 बजे तक पुलिस का कोई नुमाइंदा घटनास्थल का निरीक्षण नहीं किया है।चोरी की इस घटना से रामनगर बनकट के ग्रामीणों में दहशत है।गौरतलब बात यह है कि अपराधियों ने पहले साइबर कैफे में लगे सीसीटीबी कैमरा को क्षतिग्रस्त किया फिर घटना को अंजाम दिया।आवेदन में उल्लेखनीय है कि सीएसपी संचालक रवि रंजन कुमार शुक्रवार की संध्या अपने स्टाफ अरमान अंसारी को हवाले दुकान सौंप कर मझौलिया के महोदीपुर मीर टोला अपने ससुराल चले गये।स्टाफ भी रात्रि 08.30 बजे दुकान बंद कर अपने घर चला गया। सुबह 08 बजे स्टाफ जब दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो पाया कि एस्बेस्टस तोड़कर अपराधी अंदर घुसे और गला बॉक्स को तोड़कर उसमें रखे रुपये चोरी कर ली है।

गौरतलब बात यह है कि अपराधियों ने नकद रुपये के अलावे वही रखे बैंकिंग मोबाइल,दो-दो लैपटॉप और बिक्री के लिये रखे गए कीपैड मोबाइल को हाथ तक नही लगाया है।मझौलिया थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में खासकर व्यवसायियों में दहशत का माहौल बन गया है।

Latest articles

नेपाल बाढ़ त्रासदी : शाम 6 बजे तक की बड़ी अपडेट, बिहार में भी अलर्ट

🇳🇵 नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद...

65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन

28 अगस्त 2026 शुक्रवार को यादगार पल रहा रक्षाबंधन, के पावन अवसर पर 65वीं...

PM मोदी ने मनाया रक्षाबंधन पर्व नन्हीं बच्चियों ने बांधा रक्षा सूत्र

. महिला सुरक्षाकर्मियों और स्कूली छात्राओं संग उत्सव. . भाईचारे, स्नेह और सम्मान का दिया...

बृहद आश्रय गृह में मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।

नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट.. बृहद आश्रय गृह, बेतिया में एक विशेष मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य...

More like this