HomePoliticsमेरा बच्चा डूब गया रे महिला ने चीत्कार लगाया माहौल हुआ गमगीन.

मेरा बच्चा डूब गया रे महिला ने चीत्कार लगाया माहौल हुआ गमगीन.

Published on

spot_img

*सीएम के कार्यक्रम में मचा हड़कंप! ‘मेरा बच्चा डूब गया है…’ कहकर सीएम से मिलने दौड़ी महिला, पुलिसकर्मी रोकते रहे*

*चंपारण दौरे पर सीएम के कार्यक्रम में हंगामा*

बेतिया में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अचानक सीएम से मिलने के लिए आगे बढ़ने लगी। महिला लगातार गुहार लगा रही थी—“मेरा बच्चा डूब गया है… मुझे मुख्यमंत्री से मिलना है।”
महिला अपने बच्चे के डूबने की बात कहते हुए बेहद आक्रोशित और भावुक नजर आई। वह मुख्यमंत्री तक पहुंचकर अपनी समस्या से उन्हें अवगत कराना चाहती थी, लेकिन मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया।

पुलिसकर्मी महिला को समझाने और आगे जाने से रोकने की कोशिश करते रहे, जबकि महिला बार-बार सीएम से मिलने की मांग करती रही।
महिला की बेबसी, आक्रोश और लगातार लगाई जा रही गुहार ने कार्यक्रम स्थल का माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण कर दिया। महिला का कहना था कि उसकी पीड़ा सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचे, ताकि उसके बच्चे को लेकर मदद मिल सके।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह तस्वीर चर्चा में है कि बाढ़ और आपदा के बीच प्रभावित परिवार अपनी फरियाद लेकर प्रशासन के सर्वोच्च स्तर तक पहुंचने के लिए किस कदर बेचैन हैं।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this