HomeHealthमधुबनी प्रखंड में दिव्यांगजनों के बीच बैट्री चालित ट्राई साइकिल का वितरण,...

मधुबनी प्रखंड में दिव्यांगजनों के बीच बैट्री चालित ट्राई साइकिल का वितरण, प्रमुख विजया सिंह ने कहा— सरकार की योजनाएं जरूरतमंदों तक पहुंच रही हैं

Published on

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट नरेंद्र पांडेय वाल्मीकि एक्सप्रेस बगहा बिहार………….

मधुबनी (पश्चिम चंपारण)। गुरुवार को प्रखंड कार्यालय मधुबनी में समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में दिव्यांगजनों के बीच बैट्री चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड प्रमुख विजया सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर मधुबनी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए दर्जनों दिव्यांगजनों को बैट्री संचालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। ट्राई साइकिल प्राप्त कर दिव्यांगजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने बिहार सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख विजया सिंह ने कहा कि बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन जीने के लिए सरकार लगातार सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार ने भी लाभार्थियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों और सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्हें शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना रहा। उपस्थित लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला कदम बताया।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this