HomePoliticsसैंथवार-मल्ल महासंघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने आशुतोष मल्ल, समाज की एकजुटता...

सैंथवार-मल्ल महासंघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने आशुतोष मल्ल, समाज की एकजुटता पर दिया जोर

Published on

spot_img

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार………….

बगहा-लौरिया मुख्य मार्ग एनएच-727 स्थित सिरकहिया चटकल चौक के समीप द चंपारण किला होटल में रविवार को बिहार प्रदेश सैंथवार महासभा की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार के बगहा पुलिस जिला, पश्चिम चंपारण सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे सैंथवार-मल्ल समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन आशुतोष मल्ल उर्फ सोनू मल्ल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान सैंथवार-मल्ल महासंघ की ओर से आशुतोष मल्ल को बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बैठक में समाज की एकजुटता, राजनीतिक भागीदारी, शिक्षा में सुधार, आरक्षण, दहेज मुक्त समाज के निर्माण और आपसी भाईचारे जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य अतिथि महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। युवाओं को शिक्षा, खेलकूद, समाजसेवा और राजनीति सहित प्रत्येक क्षेत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

विशिष्ट अतिथि एवं संरक्षण मंत्री सह शिक्षक राम सिंह ने आरक्षण के मुद्दे पर अपने विचार रखे। वहीं, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसपी सिंह ने सामाजिक एकता को समय की जरूरत बताते हुए कहा कि ‘संघे शक्ति कलियुगे’ अर्थात एकता में ही शक्ति है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष संजय मल्ल ने की, जबकि संचालन अशोक राव ने किया। इस अवसर पर अतिथियों का अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में शशिरंजन सिंह, पंचानन सिंह, संजीव सिंह, मनोज राव, मथुरा सिंह, शत्रुघ्न सिंह, धर्मेंद्र कुमार राव, बृजकिशोर सिंह, आलोक सिंह, सुरेश सिंह और मुकेश सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह सहित अजय मल्ल, बद्री मल्ल, ब्रह्म मल्ल, उपेंद्र सिंह, दुर्गेश सिंह, दयाराम सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय सिंह, शिक्षक मुन्ना राव, पियूष सिंह, शंभू ठकुराई, सुरेश सिंह, निलेश सिंह और संजय राव ने भी अपने विचार रखे।

कुशीनगर के युवा नेता मनीष सिंह ने समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सामाजिक सुधार और राजनीतिक भागीदारी के माध्यम से ही समाज को नई दिशा दी जा सकती है। बैठक में बिहार और उत्तर प्रदेश से आए लोगों ने सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Latest articles

मोंटफोर्ट स्कूल में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

.....डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर लघु नाटिका ने मोहा मन नरेंद्र पांडेय ब्यूरो...

फिट इंडिया अभियान में एसएसबी की टीम ने निकाली साइकिल रैली

--- एसएसबी ने दिया संडे ऑन साइकिल के माध्यम से फिट रहने व पर्यावरण...

बिहार और दिल्ली के बीच 18 मार्गों पर शुरू होगी नियमित अंतरराज्यीय बस सेवा

.....समझौते के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, परिवहन मंत्री दामोदर रावत और पंकज कुमार सिंह...

More like this

मोंटफोर्ट स्कूल में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

.....डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर लघु नाटिका ने मोहा मन नरेंद्र पांडेय ब्यूरो...

फिट इंडिया अभियान में एसएसबी की टीम ने निकाली साइकिल रैली

--- एसएसबी ने दिया संडे ऑन साइकिल के माध्यम से फिट रहने व पर्यावरण...

बिहार और दिल्ली के बीच 18 मार्गों पर शुरू होगी नियमित अंतरराज्यीय बस सेवा

.....समझौते के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, परिवहन मंत्री दामोदर रावत और पंकज कुमार सिंह...