नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार………
बगहा अनुमंडल के प्रखंड मधुबनी के दौनहां में युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा संगठन समीक्षा एवं सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाग लिया तथा संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।
समारोह के दौरान युवा समाजसेवी रविन्द्र गिरी ने युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें जिला महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को फूलमाला पहनाकर बधाई दी फोटो।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनिल पासी ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। रविन्द्र गिरी के सामाजिक कार्यों एवं जनसेवा के अनुभव से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी तथा संगठन विस्तार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

इस अवसर पर पूर्व मुखिया रामदेनी मांझी, जिला महासचिव हिमांशु आर्या, जिला उपाध्यक्ष आकाश भारती, जिला सचिव गोलू कुशवाहा, जिला सचिव विकास आर्या, जिला सचिव लालू पासवान, मुकेश चौहान सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने रविन्द्र गिरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में पूर्व मुखिया रामदेनी मांझी को कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया फोटो।
कार्यक्रम के अंत में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान को गति देने तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।
✍️ ब्यूरो रिपोर्ट : नरेंद्र पांडेय, बगहा (पश्चिम चंपारण)
