HomeUncategorizedबेतिया में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात तक गूंजे जयकारे

बेतिया में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात तक गूंजे जयकारे

Published on

spot_img

*बोलीं महापौर : कृष्ण की उपासना से मिलती है आत्मिक शांति और निष्काम कर्म की प्रेरणा*

बेतिया से धर्मेंद्र सर्राफ की रिपोर्ट…….

शहर के लाल बाजार स्थित ऐतिहासिक गोपीनाथ पंचायती मंदिर में शुक्रवार देर रात तक भगवान श्रीकृष्ण का भव्य जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद रोहित कुमार सिकारिया और उनकी धर्मपत्नी महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने वासुदेव और देवकी का रूप धारण कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जन्मोत्सव महायज्ञ संपन्न कराया।

देर रात तक चले आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर से लेकर लाल बाजार तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। ‘नंद घर आनंद भयो, जय हो नंदलाल की’ और ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। बाल कृष्ण की एक झलक पाने को भक्त आतुर नजर आए।

इस अवसर पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की उपासना से आत्मिक शांति, निष्काम कर्म की प्रेरणा और लोककल्याण का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण केवल देवता नहीं, बल्कि लोकआस्था के जीवंत प्रतीक हैं, जिनका सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन में विशेष महत्व है।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this