HomeCrimeबेतिया पुलिस की बड़ी करवाई में लौरिया थाना की पुलिस ने 5.5किलो...

बेतिया पुलिस की बड़ी करवाई में लौरिया थाना की पुलिस ने 5.5किलो गांजा के साथ बाइक समेत दो तस्कर गिरफ्तार.

Published on

spot_img

बेतिया से आशीष पांडेय की रिपोर्ट..

गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए लौरिया पुलिस ने कटैया बाजार में वाहन जांच के दौरान करीब साढ़े पांच किलो गांजा बरामद कर दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नवलपुर थाना क्षेत्र के खैरटिया निवासी 27 वर्षीय दीपु कुमार और लौरिया थाना क्षेत्र के कटैया बाजार निवासी अलिमुद्दीन बैठा के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष इन्द्रजीत पासवान ने बताया कि जांच के दौरान दक्षिण दिशा से आ रही होंडा एसपी शाइन बाइक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक भागने लगा, लेकिन जवानों ने दोनों को बाइक समेत दबोच लिया। तलाशी में बाइक की डिक्की से करीब साढ़े पांच किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में अलिमुद्दीन ने गांजा की पुड़िया बनाकर बिक्री करने की बात स्वीकार की।

प्रभारी अंचलाधिकारी राहुल अग्रवाल की मौजूदगी में बरामद गांजा की सीलिंग व जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस ने बाइक जब्त कर दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कार्रवाई में दरोगा प्रिया रंजन,अमिताभ नयन राय,अजय कुमार, चौकीदार डबलू कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Latest articles

पश्चिम चंपारण जिला के नरकटियागंज से बड़ी खबर सामने आ रही है….

प. चंपारण के नरकटियागंज में उस समय हड़कंप मच गई जब एक वृद्ध व्यक्ति...

रामनगर में इफ्को खाद गोदाम पर 1600 सौ यूरिया उतरी नहीं किसानों की भारी भीड़ जमा हो गई.

रामनगर से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट... बिहार के पश्चिम चंपारण के रामनगर में इफ्को खाद...

बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन से एक फर्जी सिपाही गिरफ्तार.

बेतिया से आशीष कुमार पांडे की रिपोर्ट... मोतिहारी शहर में एक फर्जी सिपाही को गिरफ्तार...

More like this