HomePoliticsबिहार यूपी की सीमा बांसी नदी के सिसवा घाट पर बनेगा पुल---...

बिहार यूपी की सीमा बांसी नदी के सिसवा घाट पर बनेगा पुल— वाल्मीकि नगर विधायक ने किया शिलान्यास

Published on

spot_img

बिहार यूपी की सीमा बांसी नदी के सिसवा घाट पर बनेगा पुल
— वाल्मीकि नगर विधायक ने किया शिलान्यास

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट..

वाल्मीकि नगर विधान सभा के गंडक पार के मधुबनी प्रखंड अंतर्गत बिहार यूपी की सीमा बांसी नदी के सिसवा घाट पुल का शिलान्यास शुक्रवार को वाल्मिकीनगर विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह द्वारा फीता काट कर किया गया। शिलान्यास के साथ ही पुल निर्माण कार्य भी शुरू हो गया।
शिलान्यास के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि, क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि, इस क्षेत्र के लोगों से मैने वादा किया था कि, जबतक सिसवा घाट पुल का निर्माण शुरू नहीं कराया तो वोट मांगने नहीं जाऊंगा। परंतु अब जनता के ऊपर है। आज पुल का शिलान्यास भी हो गया। उन्होंने कहा कि, आज क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा हुआ हैं। मधुबनी प्रखंड के खोताहवा पंचायत में डिग्री कॉलेज का भी शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री द्वारा कर दिया गया है। पालिटेक्निक कॉलेज को मंजूरी मिल चुकी हैं। मैने जो जनता से वादा किया वह कर दिखाया।
वही संवेदक अशोक कुमार ने बताया कि, 8.4 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा हैं। इस पुल का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग से कराया जा रहा हैं। निर्माण की समय सीमा 2 वर्ष हैं।
वर्षों से बहुप्रतीक्षित सिसवा घाट पुल के शिलान्यास के बाद लोगों में खुशी का माहौल है। बरवा पंचायत के पूर्व मुखिया नन्द यादव ने पुल निर्माण के लिए विधायक को धन्यवाद दिया। वही जिला परिषद प्रतिनिधि जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि, हमलोग कई वर्षों से सिसवा घाट पुल के लिए आवाज उठा रहे थे, जो आज पूर्ण हुआ। वही विधायक प्रतिनिधी यशवंत प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू बाबू ने विधायक के कार्य को सराहा। वही मधुबनी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सह भाजपा नेता विजय सिंह चंदेल ने कहा कि सिसवा घाट पर पुल का निर्माण हो जाने से सिसवा गांव सहित मधुबनी एवं भितहा प्रखंड के दर्जनों गांव का यूपी के बाजारों से सीधा संपर्क हो जाएगा। उन्होंने इसके लिए विधायक को धन्यवाद दिया । उक्त कार्यक्रम का संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष दूधनाथ कुशवाहा ने किया। वही कार्यक्रम में विधायक के निजी सलाहकार प्रदीप कुमार पांडे, वीरेंद्र तिवारी, मनीष सिंह राणा, सुनील तिवारी, रामधनी यादव ,विवेक यदुवंशी, बिरजू यादव, मुखिया सिकंदर यादव,पैक्स अध्यक्ष विकास सिंह, उपेंद्र तिवारी, मुन्ना सिंह, पूर्व मुखिया ध्रुव गुप्त सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Latest articles

महिला आरक्षण के विरोधी पर आरएलएम का धिक्कार मार्च।

…..मगठबंधन के महिला आरक्षण विरोध पर जमकर बरसे आरएल एम कार्यकर्ता। बगहा। अनुमंडल के समक्ष...

महिला आरक्षण के विरोधी पर आरएलएम का धिक्कार मार्च।

…..मगठबंधन के महिला आरक्षण विरोध पर जमकर बरसे आरएल एम कार्यकर्ता। बगहा। अनुमंडल के समक्ष...

पथ निर्माण मंत्री से प्रमुख विजया सिंह ने सड़क चौड़ीकरण की किया मांग

पथ निर्माण मंत्री से प्रमुख विजया सिंह ने सड़क चौड़ीकरण की किया मांग …… बांसी...

प्रमुख विजया सिंह ने पीसीसी सड़क व शौचालय का किया उद्घाटन

…..मधुबनी प्रखंड क्षेत्र में विकास योजनाओं का उद्घाटन की हुई शुरुआत फोटो बगहा/मधुबनी. मधुबनी प्रखंड प्रमुख...

More like this