HomeUncategorizedबिहार के वैशाली डीएम वर्षा सिंह ने सीधे खेत में रोपनी करने...

बिहार के वैशाली डीएम वर्षा सिंह ने सीधे खेत में रोपनी करने वाली महिलाओं के साथ रोपनी करने जा पहुंची

Published on

spot_img

बेतिया से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट..

आमतौर पर जिलाधिकारी को बैठकों, निरीक्षणों और सरकारी कार्यक्रमों में देखा जाता है, लेकिन वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह का एक अलग और प्रेरणादायक अंदाज सामने आया। बिदुपुर प्रखंड के खजवत्ता गांव में वह सीधे खेत में पहुंचीं और महिला किसानों के साथ धान की रोपनी कर सबका दिल जीत लिया।

बिदुपुर प्रखंड की शहदुल्लापुर धोबौली पंचायत स्थित खजवत्ता गांव में प्राकृतिक खेती आधारित बीआरसी मॉडल खेत का निरीक्षण करने पहुंचीं डीएम ने खेती की विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने खुद खेत में उतरकर श्रीविधि (SRI) पद्धति से धान की रोपनी की और महिला किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया।

डीएम ने किसानों से प्राकृतिक और वैज्ञानिक खेती अपनाने की अपील करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीकों और प्राकृतिक कृषि पद्धतियों से उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता भी सुरक्षित रखी जा सकती है। उन्होंने किसानों को रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

खेत में डीएम को अपने बीच काम करते देख महिला किसान और ग्रामीण काफी उत्साहित नजर आए। ग्रामीणों ने कहा कि किसी जिलाधिकारी को इस तरह खेत में उतरकर किसानों के साथ काम करते पहली बार देखा है। इस अनोखी पहल ने प्रशासन और किसानों के बीच बेहतर संवाद का संदेश भी दिया।

डीएम वर्षा सिंह का यह अलग अंदाज अब चर्चा का विषय बना हुआ है। खेत में उतरकर किसानों के साथ धान की रोपनी करने की उनकी तस्वीरें और वीडियो लोगों को प्रेरित कर रहे हैं और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक संदेश दे रहे हैं।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this