HomeCrimeबापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन से एक फर्जी सिपाही गिरफ्तार.

बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन से एक फर्जी सिपाही गिरफ्तार.

Published on

spot_img

बेतिया से आशीष कुमार पांडे की रिपोर्ट…

मोतिहारी शहर में एक फर्जी सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पिछले दस दिनों से बापूधाम रेलवे स्टेशन पर वर्दी पहनकर ड्यूटी कर रहा था। पुलिस को सूचना मिलने के बाद नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान राजेपुर थाना क्षेत्र के इस्माइल गांव निवासी शंभू राम के पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि पवन खुद भी नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार हुआ था।

पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह पहले महाराष्ट्र में मजदूरी करता था। इसी दौरान उसकी मां की मुलाकात पताही निवासी हरेंद्र राम से हुई थी। हरेंद्र ने उसकी मां को भरोसा दिलाया कि उसके पटना सचिवालय में संपर्क हैं और वह सिपाही की नौकरी लगवा सकता है।

इस झांसे में आकर पवन की मां ने उसे घर बुला लिया। इसके बाद पवन अपनी बहन के साथ मुजफ्फरपुर में रहकर तैयारी करने लगा। कुछ समय बाद हरेंद्र राम उसे पटना ले गया, जहां उसकी मुलाकात बासुदेव राम और उसकी पत्नी से कराई गई।

यहां उससे सिपाही की नौकरी के लिए चार लाख रुपये की मांग की गई।पवन ने बताया कि उसने एक लाख रुपये फोन के माध्यम से और बाकी नकद रा

Latest articles

नेपाल बाढ़ त्रासदी : शाम 6 बजे तक की बड़ी अपडेट, बिहार में भी अलर्ट

🇳🇵 नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद...

65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन

28 अगस्त 2026 शुक्रवार को यादगार पल रहा रक्षाबंधन, के पावन अवसर पर 65वीं...

PM मोदी ने मनाया रक्षाबंधन पर्व नन्हीं बच्चियों ने बांधा रक्षा सूत्र

. महिला सुरक्षाकर्मियों और स्कूली छात्राओं संग उत्सव. . भाईचारे, स्नेह और सम्मान का दिया...

बृहद आश्रय गृह में मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।

नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट.. बृहद आश्रय गृह, बेतिया में एक विशेष मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य...

More like this