HomeUncategorizedबाढ़ पीड़ितों के बीच मधुबनी प्रखंड के नैनहा में संजीवनी हेल्थ...

बाढ़ पीड़ितों के बीच मधुबनी प्रखंड के नैनहा में संजीवनी हेल्थ केयर ने बांटा सूखा राशन।

Published on

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट: बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट…………………..*चीउड़ा, मीठा, बिस्किट समेत अन्य खाद्य सामग्री का किया गया वितरण**राहत सामग्री मिलने से प्रभावित परिवारों को मिली तत्काल मदद*बगहा अनुमंडल के मधुबनी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच मंगलवार को संजीवनी हेल्थ केयर बांसी की ओर से सूखा राशन का वितरण किया गया। इस दौरान बाढ़ प्रभावित परिवारों को चीउड़ा, मीठा, बिस्किट सहित अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। संस्था के सदस्यों ने प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री का वितरण किया।बाढ़ के कारण दियारावर्ती क्षेत्र के कई गांवों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने से रोजमर्रा की जरूरतों का सामान जुटाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में सूखा राशन मिलने से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिली।संजीवनी हेल्थ केयर के डॉ आई सी चौबे ने कहा कि, बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में जरूरतमंद लोगों की मदद करना सामाजिक जिम्मेदारी है।प्रभावित परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। स्थानीय लोगों ने संस्था की इस पहल की सराहना की। लोगों ने कहा कि बाढ़ के दौरान इस तरह की सहायता से प्रभावित परिवारों को काफी सहूलियत मिलती है। साथ ही अन्य सामाजिक संगठनों से भी जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की गई।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this