HomeUncategorizedपश्चिम चंपारण: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ व वीबी जी-राम-जी थीम के...

पश्चिम चंपारण: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ व वीबी जी-राम-जी थीम के तहत बसवरिया पराउटोला में वृक्षारोपण

Published on

spot_img

लौरिया से आशीष कुमार पांडेय की रिपोर्ट…

लौरिया प्रखंड की बसवरिया पराउटोला पंचायत में गुरुवार को जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान एवं वीबी जी-राम-जी (VB-G Ram G) थीम के तहत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र तथा सड़क किनारे विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत के निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पंचायत के मुखिया इंजीनियर शैलेश कुमार ने किया।

इस अवसर पर पंचायत रोजगार सेवक अरविंद तिवारी, प्राचार्य संजय प्रसाद, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। छात्राओं के बीच पौधों का वितरण भी किया गया।

रोजगार सेवक अरविंद तिवारी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान और घटते भूजल स्तर जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि वीबी जी-राम-जी थीम के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण, अनुशासित जीवनशैली, जनभागीदारी और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत किया जा रहा है। प्राचार्य संजय प्रसाद ने कहा कि वृक्ष आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने शास्त्रों का उल्लेख करते हुए कहा, “वृक्षो रक्षति रक्षितः”।

कार्यक्रम में वार्ड सदस्य विनय तिवारी, संतोष कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक मुकेश कुमार, वन कर्मी, प्रदीप कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Latest articles

नेपाल बाढ़ त्रासदी : शाम 6 बजे तक की बड़ी अपडेट, बिहार में भी अलर्ट

🇳🇵 नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद...

65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन

28 अगस्त 2026 शुक्रवार को यादगार पल रहा रक्षाबंधन, के पावन अवसर पर 65वीं...

PM मोदी ने मनाया रक्षाबंधन पर्व नन्हीं बच्चियों ने बांधा रक्षा सूत्र

. महिला सुरक्षाकर्मियों और स्कूली छात्राओं संग उत्सव. . भाईचारे, स्नेह और सम्मान का दिया...

बृहद आश्रय गृह में मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।

नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट.. बृहद आश्रय गृह, बेतिया में एक विशेष मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य...

More like this