HomeUncategorizedप.चंपारण जिला पदाधिकारी ने बगहा अनुमंडल क्षेत्र का भ्रमण कर बढ़ते जलस्तर...

प.चंपारण जिला पदाधिकारी ने बगहा अनुमंडल क्षेत्र का भ्रमण कर बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा, बचाव का अधिकारियों को दिया निर्देश।

Published on

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट: बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट…………………………….

जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने आज बगहा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों यथा मेड़ीहारी और ठाढी आदि का भ्रमण कर बढ़ते जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में जलस्तर की स्थिति, आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था तथा राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को पूरी तत्परता एवं सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुरूप लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने आमजन से भी सतर्क रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि संवेदनशील एवं प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल वरीय पदाधिकारियों को दें। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित रखते हुए प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने तटबंधों एवं अन्य संवेदनशील स्थलों पर भी निरंतर चौकसी बरतने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक, बगहा, अपर समाहर्ता, बेतिया, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बेतिया , चांदनी कुमारी अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा , निहार भूषण एसडीपीओ बगहा सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this