HomeCrimeधनहा थाना की पुलिस ने मौके से वाहन शराब लदी बाइक समेत...

धनहा थाना की पुलिस ने मौके से वाहन शराब लदी बाइक समेत तस्कर को गिरफ्तार किया

Published on

spot_img

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट..

*धनहा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में 14.940 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार*

*धनहा पुलिस की सख्ती जारी, चेकपोस्ट पर शराब तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त*

बगहा पुलिस जिला के मधुबनी प्रखंड क्षेत्र के धनहा थाना पुलिस ने शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में धनहा चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14.940 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। जानकारी के अनुसार, वाहन जांच के दौरान एसआई अजय कुमार सिंह ने एक संदिग्ध होंडा मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। तलाशी में बाइक की सीट के नीचे और डिक्की से कुल 14.940 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने बाबू खान (38 वर्ष), पिता–मोलाजीम,निवासी–पिपरपाती,थाना–योगापट्टी, जिला–पश्चिम चम्पारण को मौके से गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

वहीं, शराब तस्करी में प्रयुक्त होंडा मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।उन्होंने कहा कि धनहा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी कीमत पर शराब तस्करी में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध आगे भी कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest articles

नेपाल बाढ़ त्रासदी : शाम 6 बजे तक की बड़ी अपडेट, बिहार में भी अलर्ट

🇳🇵 नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद...

65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन

28 अगस्त 2026 शुक्रवार को यादगार पल रहा रक्षाबंधन, के पावन अवसर पर 65वीं...

PM मोदी ने मनाया रक्षाबंधन पर्व नन्हीं बच्चियों ने बांधा रक्षा सूत्र

. महिला सुरक्षाकर्मियों और स्कूली छात्राओं संग उत्सव. . भाईचारे, स्नेह और सम्मान का दिया...

बृहद आश्रय गृह में मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।

नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट.. बृहद आश्रय गृह, बेतिया में एक विशेष मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य...

More like this