HomeUncategorizedतेज रफ्तार कार ने गेहूं व्यवसाई का लिया जान, 15फीट गहरे गड्ढे...

तेज रफ्तार कार ने गेहूं व्यवसाई का लिया जान, 15फीट गहरे गड्ढे में पलटी कार, मौके पर पहुंची पुलिस.

Published on

spot_img

बेतिया से आशीष पांडेय की रिपोर्ट..

……घटना स्थल पर पहुंची ग्रामीणों की भारी भीड़.

बड़ी खबर.. बेतिया के बलथर थाना से आ रही है। रविवार की शाम सैनिक रोड पर सोनार टोला के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दरसल रक्सौल से कार सवार तेज रफ्तार से मैनाटांड़ की तरफ जा रहे थे। अचानक कार की चपेट में आने से गेहूं व्यवसायी नौसाद अली उर्फ महतो उम्र करीब (52)वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि कार में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल सवार व्यक्ति के साथ लदा गेहूं सड़क पर बिखर गया और कार अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट नीचे पलट गई। वहीं
मृतक की पहचान सिकटा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव वार्ड संख्या 03 निवासी शेख नसीर के पुत्र नौसाद अली उर्फ महतो के रूप में हुई। बताया जा रहा है मृतक साइकिल पर गेहूं लेकर अपने घर पुरुषोत्तमपुर से सिकटा की ओर जा रहा था। इसी बीच रक्सौल से मैनाटांड़ जा रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची बलथर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं हादसे में घायल कार सवारों की पहचान रामनगर निवासी विक्की कुमार उम्र लगभग (24) वर्ष तथा इनरवा निवासी विशेष्वर कुमार उम्र करीब (25) वर्ष के रूप में हुई है।

बलथर थाना पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। इस दौरान बलथर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है तथा मामले की पूरी तरह तहकीकात करने में पुलिस जुट गई है।

Latest articles

नेपाल बाढ़ त्रासदी : शाम 6 बजे तक की बड़ी अपडेट, बिहार में भी अलर्ट

🇳🇵 नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद...

65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन

28 अगस्त 2026 शुक्रवार को यादगार पल रहा रक्षाबंधन, के पावन अवसर पर 65वीं...

PM मोदी ने मनाया रक्षाबंधन पर्व नन्हीं बच्चियों ने बांधा रक्षा सूत्र

. महिला सुरक्षाकर्मियों और स्कूली छात्राओं संग उत्सव. . भाईचारे, स्नेह और सम्मान का दिया...

बृहद आश्रय गृह में मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।

नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट.. बृहद आश्रय गृह, बेतिया में एक विशेष मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य...

More like this