HomeUncategorizedडांट से नाराज होकर घर से निकला 11 वर्षीय बालक सूरत से...

डांट से नाराज होकर घर से निकला 11 वर्षीय बालक सूरत से बरामद

Published on

spot_img

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट..

बड़ी खबर बिहार के सीमावर्ती जिला कुशीनगर के जटहां थाने की है जहां एक ग्यारह वर्षीय बालक घर से फरार हो कर गुजरात के सूरत पहुंच गया। खबर बिस्तर से…

कुशीनगर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र से चार दिन पूर्व लापता हुआ 11 वर्षीय बालक सागर शर्मा को पुलिस ने गुजरात के सूरत से सकुशल बरामद कर लिया। बालक की बरामदगी थाना जटहां बाजार पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने की।

पुलिस के अनुसार, कटाई भरपुरवा बाजार टोला निवासी नंदन शर्मा का 11 वर्षीय पुत्र सागर शर्मा छह अगस्त को पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकल गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले में थाना जटहां बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत संयुक्त टीम ने तकनीकी एवं सर्विलांस की मदद से बालक की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने सूरत से बालक को सकुशल बरामद कर लिया।

बरामद बालक वर्तमान में अपने करीबी रिश्तेदार सिपाही यादव निवासी मरचहवा, थाना धनहा, बगहा पुलिस जिला (बिहार) के साथ सुरक्षित और स्वस्थ है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this