HomeHealthटीबी उन्मूलन की मुहिम में चिकित्सकों की अनूठी पहल, 17 मरीजों की...

टीबी उन्मूलन की मुहिम में चिकित्सकों की अनूठी पहल, 17 मरीजों की जिम्मेदारी संभाली.

Published on

spot_img

लौरिया से आशीष कुमार पांडेय की रिपोर्ट…

टीबी मुक्त भारत अभियान को मजबूती देने के उद्देश्य से लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने 17 नवचिह्नित टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके उपचार के साथ पोषण और देखभाल की जिम्मेदारी उठाई है।

गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों ने मरीजों को नियमित दवा के साथ पौष्टिक आहार और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का संकल्प लिया, ताकि वे जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौट सकें। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रौशन कुमार ने बताया कि एक से 14 जुलाई तक चले विशेष टीबी खोज अभियान में करीब 10 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 17 नए मरीज मिले। वहीं, सीएचसी में पहले से 65 मरीजों का उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं दो मरीजों को गोद लिया है।

हेल्थ मैनेजर राहुल सिंह और बीसीएम रीना देवी ने भी दो-दो मरीजों की जिम्मेदारी ली, जबकि अन्य 11 चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने एक-एक मरीज को गोद लिया। मरीजों को निःशुल्क दवा के साथ चावल, दाल, दूध, अंडा, तेल सहित पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. आई. हक, डॉ. विजय कुमार गुप्ता और यक्ष्मा पर्यवेक्षक अंकित कुमारी समेत कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Latest articles

65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन

28 अगस्त 2026 शुक्रवार को यादगार पल रहा रक्षाबंधन, के पावन अवसर पर 65वीं...

PM मोदी ने मनाया रक्षाबंधन पर्व नन्हीं बच्चियों ने बांधा रक्षा सूत्र

. महिला सुरक्षाकर्मियों और स्कूली छात्राओं संग उत्सव. . भाईचारे, स्नेह और सम्मान का दिया...

बृहद आश्रय गृह में मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।

नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट.. बृहद आश्रय गृह, बेतिया में एक विशेष मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य...

🔴 नन्हीं सी परियों ने बांधा रक्षा सूत्र 🟡 भाई की कलाई पर सजा प्यार का बंधन 🔴 रक्षाबंधन पर दिखा अटूट प्रेम...

बगहा में रक्षाबंधन का त्यौहार हर्षौल्लास से मनाया गया। इसी दौरान दुबे परिवार की...

More like this