HomeUncategorizedजहां राम का नाम गूंजता है, वहां हनुमान जी विराजमान हो हीं...

जहां राम का नाम गूंजता है, वहां हनुमान जी विराजमान हो हीं जाते हैं. सुनील आनंद

Published on

spot_img

बेतिया.

आज हनुमान आराधना मंडल के वार्षिकोत्सव में शामिल होकर मन सचमुच भक्ति के सागर में डूब गया। मंडल के सचिव एवं पत्रकार भाई कृष्णकांत जी यजमान के रूप में पूरे आयोजन को अपनी श्रद्धा, सेवा और समर्पण से दिव्यता प्रदान कर रहे थे।

श्री हनुमान चालीसा के द्वादश पाठ और सुंदरकांड के संगीतमय गायन ने ऐसा आध्यात्मिक वातावरण बनाया कि हर स्वर में श्रीराम का स्मरण और हर धुन में बजरंगबली की महिमा का अनुभव हो रहा था।

कुछ पल के लिए लगा मानो जीवन की सारी चिंताएं प्रभु के चरणों में समर्पित हो गई हों। मन को अद्भुत शांति, आत्मा को नई ऊर्जा और हृदय को असीम आनंद की अनुभूति हुई। महाप्रसाद भी ग्रहण किया।
इस पावन अवसर पर हिन्दुस्तान के प्रभारी भाई सुधीर जी, प्रभात खबर के प्रभारी भाई गणेश जी सहित अन्य पत्रकार साथियों से आत्मीय भेंट का भी अवसर मिला।

ऐसे धार्मिक आयोजन केवल आस्था के उत्सव नहीं होते, बल्कि समाज को प्रेम, सेवा, एकता और संस्कार के सूत्र में बांधने का माध्यम भी बनते हैं।

सनातन धर्म संस्कृति की धरोहर को कोई रोक टोक नहीं सकता.

Latest articles

नेपाल बाढ़ त्रासदी : शाम 6 बजे तक की बड़ी अपडेट, बिहार में भी अलर्ट

🇳🇵 नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद...

65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन

28 अगस्त 2026 शुक्रवार को यादगार पल रहा रक्षाबंधन, के पावन अवसर पर 65वीं...

PM मोदी ने मनाया रक्षाबंधन पर्व नन्हीं बच्चियों ने बांधा रक्षा सूत्र

. महिला सुरक्षाकर्मियों और स्कूली छात्राओं संग उत्सव. . भाईचारे, स्नेह और सम्मान का दिया...

बृहद आश्रय गृह में मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।

नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट.. बृहद आश्रय गृह, बेतिया में एक विशेष मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य...

More like this