HomeUncategorizedजनसुविधाओं के उन्नयन को गति देगा सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान :...

जनसुविधाओं के उन्नयन को गति देगा सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान : जिला पदाधिकारी।

Published on

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट नरेंद्र पांडेय प चंपारण बिहार…

सार्वजनिक परिसंपत्तियों का सुदृढ़ीकरण, अनुरक्षण एवं जनसुविधाओं का होगा उन्नयन।

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।

योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता तथा समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश।

जिले में सार्वजनिक परिसंपत्तियों के सुदृढ़ीकरण, अनुरक्षण एवं जनसुविधाओं के उन्नयन के उद्देश्य से शुरू किए जा रहे ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ को सफल बनाने को लेकर जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर विभागवार तैयारियों एवं कार्ययोजना की समीक्षा की गई।

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल नई परिसंपत्तियों का निर्माण करना नहीं, बल्कि पूर्व से उपलब्ध सार्वजनिक परिसंपत्तियों को बेहतर, उपयोगी एवं जनोपयोगी बनाना भी है। इसके तहत विद्यालय भवन, स्वास्थ्य संस्थान, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन, पेयजल परिसंपत्तियां सहित विभिन्न जनसुविधाओं से जुड़े कार्य किए जाएंगे।

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय एवं अभिसरण के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता तथा समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक में निर्देश दिया गया कि चयनित योजनाओं की सेवा संकल्प पोर्टल पर अगले सात दिनों के भीतर प्रविष्टि पूर्ण की जाए। अभियान के तहत रख-रखाव एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्यों को 30 नवंबर 2026 तक पूर्ण करने तथा स्वीकृत नई आधारभूत संरचनाओं के कार्यों को अभियान की निर्धारित अंतिम तिथि 31 मार्च 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करें कि इसका प्रत्यक्ष लाभ आम लोगों को मिले तथा जिले में उपलब्ध सार्वजनिक परिसंपत्तियों का बेहतर रख-रखाव एवं उपयोग सुनिश्चित हो।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री काजले विभव नितिन सहित जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this