HomeCrimeछ:बोरा अवैध लॉटरी टिकट समेत कारोबारी गिरफ्तार ..... जिसकी कीमत...

छ:बोरा अवैध लॉटरी टिकट समेत कारोबारी गिरफ्तार ….. जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपए आंकी गई है, ……कारोबारी कृष्णा कुमार अवैध लॉटरी और संगठित आर्थिक अपराध चलाने का धंधा कर रहा था,जिसका कनेक्शन पूर्णिया तक था।

Published on

spot_img

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट…

बगहा।बगहा पुलिस जिला के पटखौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलाश नगर मुहल्ला में अवैध लॉटरी कारोबार एवं संगठित आर्थिक अपराध चलाने के संबंध में गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने कारवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से छ:बोरा अवैध लॉटरी भी मिला है। बगहा पुलिस अधीक्षक के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कृष्णा कुमार, पिता-राजदेव कुशवाहा वार्ड संख्या-07, कैलाश नगर निवासी अवैध लॉटरी और संगठित आर्थिक अपराध चलाने का धंधा कर रहा है।त्वरित कार्रवाई करते हुए निहार भूषण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बगहा के नेतृत्व में DIU टिम एवं पटखौली थाना द्वारा कार्रवाई करते हुए कृष्णा कुमार के विरुद्ध छापेमारी की गई।जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्त एक संगठित सिंडिकेट बनाकर अवैध लॉटरी एवं जुआ के कारोबार का संचालन कर रहा है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अभियुक्त के यहां अपराधियों का आना जाना लगा रहता है। जिससे क्षेत्र में विधि-व्यवस्था, शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है तथा स्थानीय लोग भयवश विरोध करने से बचते हैं।

अनुसंधान के क्रम में प्राप्त डिजिटल एवं अन्य साक्ष्यों से यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्त का संपर्क मनीष केडिया, पिता-सुशील केडिया, निवासी-महावीर मंदिर, सनौली चौक, हंसदाह, पूर्णिया से था। जांच में यह भी पाया गया कि प्रत्येक सप्ताह जय माता दी बस के माध्यम से मुजफ्फरपुर से बगहा अवैध लॉटरी टिकट भेजे जाते थे। अभियुक्त उक्त टिकट प्राप्त कर विभिन्न कारोबारियों को वितरित करता था तथा व्हाट्सएप के माध्यम से परिणाम उपलब्ध कराता था। कुछ लेन-देन ऑनलाइन माध्यम से भी किए जाते थें।जांच के दौरान अभियुक्त एवं संबंधित व्यक्ति के बीच हुई वॉयस चैट के विश्लेषण से यह भी संकेत मिला कि टिकट उधार पर मंगाए जाते थे तथा बेचे गए टिकटों का भुगतान अगले सप्ताह किया जाता था। अभियुक्त के घर से कुल छःबोरा लॉटरी टिकट बरामद किए गए, जिसकी कीमत करीब 25 लाख बताया जा रहा है,पूछताछ एवं अनुसंधान के क्रम में यह जानकारी प्राप्त हुई कि टिकटों का वास्तविक मूल्य उनकी सीरीज के अनुसार निर्धारित होता था। अनुसंधान में यह भी पता चला कि प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे, शाम 6:00 बजे एवं रात्रि 8:00 बजे तीन बार अवैध लॉटरी का संचालन किया जाता है तथा उसके परिणाम अगले दिन घोषित किए जाते थे। एसडीओ ने बताया की diu टिम में शामिल शुभम कुमार, उत्पल कांत समेत अन्य पुलिस बल शामिल रहे, उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, पुलिस इसमें संलिप्त अन्य लोगों को चिन्हित करने में जुटी हुई है,

Latest articles

पश्चिम चंपारण जिला के नरकटियागंज से बड़ी खबर सामने आ रही है….

प. चंपारण के नरकटियागंज में उस समय हड़कंप मच गई जब एक वृद्ध व्यक्ति...

रामनगर में इफ्को खाद गोदाम पर 1600 सौ यूरिया उतरी नहीं किसानों की भारी भीड़ जमा हो गई.

रामनगर से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट... बिहार के पश्चिम चंपारण के रामनगर में इफ्को खाद...

बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन से एक फर्जी सिपाही गिरफ्तार.

बेतिया से आशीष कुमार पांडे की रिपोर्ट... मोतिहारी शहर में एक फर्जी सिपाही को गिरफ्तार...

More like this

पश्चिम चंपारण जिला के नरकटियागंज से बड़ी खबर सामने आ रही है….

प. चंपारण के नरकटियागंज में उस समय हड़कंप मच गई जब एक वृद्ध व्यक्ति...

रामनगर में इफ्को खाद गोदाम पर 1600 सौ यूरिया उतरी नहीं किसानों की भारी भीड़ जमा हो गई.

रामनगर से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट... बिहार के पश्चिम चंपारण के रामनगर में इफ्को खाद...