HomeCrimeचमैनिया मोड़ पर भरभराकर गिरा विशाल पेड़, घंटों थमा बगहा-वाल्मीकिनगर मार्ग.

चमैनिया मोड़ पर भरभराकर गिरा विशाल पेड़, घंटों थमा बगहा-वाल्मीकिनगर मार्ग.

Published on

spot_img

नरेन्द्र पांडेय की रिपोर्ट………..…..

.दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतारें

वाल्मीकिनगर (चौथी वाणी)। बगहा-वाल्मीकिनगर मुख्य पथ पर शुक्रवार को चमैनिया मोड़ और जलेबिया मोड़ के बीच अचानक विशाल पेड़ गिरने से करीब दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। पेड़ गिरते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बस, ऑटो और निजी वाहनों में सवार यात्री घंटों सड़क खुलने का इंतजार करते रहे।

करीब 1:30 बजे पेड़ हटाए जाने के बाद यातायात सामान्य हो सका।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चमैनिया मोड़ के समीप अचानक विशाल पेड़ सड़क पर आ गिरा। पेड़ इतना बड़ा था कि सड़क का अधिकांश हिस्सा बाधित हो गया। इसके चलते बगहा से वाल्मीकिनगर और वाल्मीकिनगर से बगहा जाने वाले वाहनों का परिचालन पूरी तरह रुक गया। स्थानीय लोगों ने पेड़ हटाने का प्रयास शुरू किया। विशाल पेड़ होने के कारण इसे काटकर हटाने में समय लगा।
जाम में फंसे कई लोगों ने वैकल्पिक मार्ग का सहारा लिया। निजी वाहन चालकों ने दोन नहर से चंपापुर होते हुए लौकरिया का रास्ता पकड़ा। इस मार्ग से बगहा पहुंचने में सामान्य रास्ते की तुलना में करीब आधा घंटा अधिक समय लगा।
राखी बांधने जा रही बहनों को हुई परेशानी

रक्षाबंधन के अवसर पर भाइयों को राखी बांधने दूर-दराज से आ रहीं बहनें भी जाम में फंस गईं। समय बीतने के कारण यात्रियों में बेचैनी बढ़ती रही।
मानसून में तीसरी बार बाधित हुआ आवागमन
वीटीआर क्षेत्र में इस मानसून में पेड़ गिरने से तीसरी बार यातायात प्रभावित हुआ है। करीब 20 दिन पूर्व ऊपरी शिविर के तीन नंबर पहाड़ पर विशाल सखुआ का पेड़ गिरा था, जिसे अब तक पूरी तरह नहीं हटाया जा सका है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वन विभाग पेड़ हटाने के प्रयास में जुटा है।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this