HomeUncategorizedगंडक बराज के पानी से भेड़िहरी के बंगाली कॉलोनी में बाढ़ ...

गंडक बराज के पानी से भेड़िहरी के बंगाली कॉलोनी में बाढ़ का जलजमाव, राहत शिविर में भेजे गए प्रभावित परिवार।

Published on

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट: नरेंद्र पांडेय प. चंपारण बगहा बिहार…………….…………..

.राहत शिविर में भोजन व आवश्यक सामग्री की व्यवस्था, अधिकारियों ने लिया स्थिति का जायजा।

वाल्मीकिनगर गंडक बराज से छोड़े गए पानी के कारण बगहा अनुमंडल क्षेत्र के भेड़िहरी गांव स्थित बंगाली कॉलोनी के रोहुआ टोला में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पानी घरों में प्रवेश करने के बाद प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

शनिवार, 26 सितंबर को अनुमंडल पदाधिकारी बगहा श्रीमती चांदनी कुमारी, अपर समाहर्ता पश्चिमी चंपारण श्री राजीव रंजन सिन्हा, अंचल अधिकारी श्री वसीम अकरम तथा एसएसबी 21वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री तपेश्वर संवित राउत ने क्षेत्र का जायजा लिया। अधिकारियों ने जलजमाव से प्रभावित लोगों को सुरक्षित रूप से राहत शिविर तक पहुंचाने के लिए संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
प्रभावित लोगों को उच्च विद्यालय, भेड़िहरी में बनाए गए राहत शिविर में विस्थापित किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से राहत शिविर में रहने वाले लोगों के लिए भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

प्रशासन की टीम क्षेत्र में जलस्तर और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने स्थानीय कर्मियों को प्रभावित परिवारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय रहने का निर्देश दिया है।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this