HomeEducationक्यूसीआई रैंकिंग एवं रेटिंग प्राप्त करने वाले बिहार के बी. फार्म संस्थानों...

क्यूसीआई रैंकिंग एवं रेटिंग प्राप्त करने वाले बिहार के बी. फार्म संस्थानों में दुभवलिया का शुभवंती शामिल

Published on

spot_img

बेतिया से सत्येंद्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट..

मझौलिया। शुभवंती इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन स्कूल ऑफ फार्मेसी ने गुणवत्तापूर्ण फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए बेतिया एवं बिहार का गौरव बढ़ाया है। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली द्वारा जारी रैंकिंग एवं रेटिंग ऑफ कॉलेजेज ऑफ बी. फार्म 2025-26 के अंतर्गत क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया एवं एनएबीईटी के माध्यम से किए गए मूल्यांकन में स्कूल ऑफ फार्मेसी को रैंकिंग एवं रेटिंग प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उत्कृष्ट शैक्षणिक मानकों एवं निरंतर प्रगति का प्रमाण है।

संस्थान की यह उपलब्धि आधुनिक शैक्षणिक वातावरण, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, अनुभवी एवं योग्य संकाय, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, उद्योग एवं अस्पताल आधारित शिक्षण प्रणाली तथा विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा का परिणाम मानी जा रही है। यह सफलता न केवल संस्थान बल्कि पूरे बिहार के लिए भी गर्व का विषय है।
संस्थान के चेयरमैन सतीश कुमार राय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरी टीम की वर्षों की मेहनत, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति समर्पण तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किए गए सतत प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज को कुशल, नैतिक एवं सक्षम स्वास्थ्य पेशेवर उपलब्ध कराना है।
डायरेक्टर जनरल प्रोफ़ेसर (डॉ.) अरुण कुमार वर्मा, ग्रुप डायरेक्टर प्रोफ़ेसर (डॉ.) रवि नाथ के., एवं प्राचार्य डॉ. रुस्तम इक़बाल ने इस उपलब्धि को संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सामूहिक सहयोग और विश्वास का प्रतिफल बताया।

Latest articles

नेपाल बाढ़ त्रासदी : शाम 6 बजे तक की बड़ी अपडेट, बिहार में भी अलर्ट

🇳🇵 नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद...

65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन

28 अगस्त 2026 शुक्रवार को यादगार पल रहा रक्षाबंधन, के पावन अवसर पर 65वीं...

PM मोदी ने मनाया रक्षाबंधन पर्व नन्हीं बच्चियों ने बांधा रक्षा सूत्र

. महिला सुरक्षाकर्मियों और स्कूली छात्राओं संग उत्सव. . भाईचारे, स्नेह और सम्मान का दिया...

बृहद आश्रय गृह में मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।

नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट.. बृहद आश्रय गृह, बेतिया में एक विशेष मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य...

More like this