HomeUncategorizedSSB 21वीं वाहिनी बगहा में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन का पावन...

SSB 21वीं वाहिनी बगहा में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन का पावन पर्व। रक्षा-सूत्र के साथ विश्वास और सुरक्षा का संदेश — सीमा प्रहरी और देशवासियों के बीच अटूट प्रेम व भाईचारे का प्रतीक बना रक्षाबंधन*

Published on

spot_img

बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट……….

SSB 21वीं वाहिनी, बगहा के प्रांगण में आज दिनांक 28.08.2026 को रक्षाबंधन का पावन पर्व *कमांडेंट श्री तापेश्वर संबित राउत* के कुशल मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहभागिता से बड़े ही हर्षोल्लास एवं भाईचारे के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर *सीमा जागरण मंच की ओर से क्राइस्ट मिशन स्कूल, हरनाटार एवं सनफ्लावर स्कूल* की छात्राओं, स्थानीय महिलाओं तथा *ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों* ने वाहिनी प्रांगण में पहुँचकर SSB के वीर जवानों की कलाई पर राखी बांधी और उनके दीर्घायु, सुरक्षित जीवन व देश सेवा में सदैव अग्रसर रहने की कामना की। इस दौरान *क्षेत्र के विशिष्ट अतिथिगण भी उपस्थित रहे* और उन्होंने इस पावन पर्व पर जवानों के योगदान की सराहना की। छात्राओं एवं ब्रह्माकुमारी बहनों ने जवानों के प्रति सम्मान व स्नेह व्यक्त करते हुए देश की सुरक्षा में उनके अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

इसी क्रम में *सीमावर्ती क्षेत्रों के विद्यालयों की छात्राओं ने भी सीमा चौकियों* पर तैनात SSB 21वीं वाहिनी के जवानों को राखी बांधकर अपना स्नेह एवं सम्मान प्रकट किया। छात्राओं ने जवानों के राष्ट्रसेवा के जज्बे को सलाम करते हुए उनकी लंबी उम्र एवं सुरक्षा की कामना की। इस अवसर पर जवानों ने भी छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा देशहित में योगदान देने हेतु प्रेरित किया, जिससे सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों एवं स्थानीय समुदाय के बीच आत्मीयता एवं बन्धुत्व का भाव और भी प्रगाढ़ हुआ।

कमांडेंट महोदय ने सभी छात्राओं, शिक्षकों, स्थानीय महिलाओं, ब्रह्माकुमारीज बहनों एवं विशिष्ट अतिथिगण का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं बल्कि विश्वास, प्रेम और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है।

कार्यक्रम के समापन पर वाहिनी की ओर से सभी बहनों को मिठाइयाँ व उपहार वितरित किये गए।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this