HomeUncategorizedSSB 21वीं वाहिनी कमांडेंट व जवानों ने गांधी जयंती पर लिया स्वच्छता...

SSB 21वीं वाहिनी कमांडेंट व जवानों ने गांधी जयंती पर लिया स्वच्छता शपथ, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण

Published on

spot_img

बगहा से नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट प. चंपारण बिहार…..

SSB, 21वीं वाहिनी, बगहा में शुक्रवार को महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत* के नेतृत्व में वाहिनी परिसर में *स्वच्छता शपथ व एक पेड़ मां के नाम* वृक्षारोपण किया गया।

इस दौरान वाहिनी के सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा देश को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की शपथ ली।

तत्पश्चात गांधी जयंती के उपलक्ष्य में *”एक पेड़ माँ के नाम”* अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत अधिकारियों, जवानों एवं आमंत्रित स्थानीय विशिष्ट अतिथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित रावत ने सभी को गांधी जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को स्वतंत्रता से भी अधिक महत्वपूर्ण बताया था। स्वच्छता केवल सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने सभी जवानों एवं उपस्थित लोगों को स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में अपनाने, हफ्ते में 2 घंटे श्रमदान, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और दूसरे 100 लोगाें को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि एक स्वच्छ परिसर और स्वच्छ वातावरण ही एक स्वस्थ और सशक्त बल की पहचान है।

इस अवसर पर वाहिनी के सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान एवं स्थानीय गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Latest articles

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची थी महिला, बगहा अनुमंडलीय अस्पताल...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में बगहा में जुटे गठबंधन के नेता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... .....शिक्षकों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील,...

चखनी रजवटिया में बड़ा हादसा, महिला की गर्दन में घुसा हंसिया, आधे घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार..... ........बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची...

नवरात्र की जलबोझी के दौरान हादसा, करंट से दो बच्चों की मौत, 16 झुलसे।

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार.... जुड़ा-पकड़ी पंचायत के सासाराव कोट माई स्थान से नवरात्र...

More like this