HomeEducationमोंटफोर्ट स्कूल में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

मोंटफोर्ट स्कूल में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Published on

spot_img

…..डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर लघु नाटिका ने मोहा मन

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार………

बगहा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, सभ्यता, संस्कृति और संस्कारों को विकसित करने के उद्देश्य से शनिवार को बगहा एक स्थित मोंटफोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बनकटवा में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया . प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसएसबी 65वीं बटालियन के कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा, विद्यालय प्राचार्य ब्रदर विन्सेंट मदानु और उपप्राचार्य ब्रदर विमल एक्का ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया .कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के विद्यार्थियों की प्रार्थना नृत्य प्रस्तुति से हुई . इसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया . भारत के महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन एवं उपलब्धियों पर आधारित लघु नाटिका का मंचन किया गया, जिसने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया .
प्राचार्य ब्रदर विन्सेंट मदानु ने अपने संबोधन में अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मक प्रयासों की सराहना की .

इसके बाद अतिथियों ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया . प्रदर्शनी में विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और साहित्य से जुड़े विभिन्न मॉडल, कलाकृतियों और परियोजनाओं के स्टॉल लगाए गए थे . विद्यार्थियों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट के बारे में अतिथियों को विस्तार से जानकारी दी .अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की और उन्हें नवाचार, अध्ययन व रचनात्मकता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया .प्राचार्य ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के राष्ट्रनिर्माता हैं . मुख्य अतिथि ने भी विद्यार्थियों की मेधा की प्रशंसा करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया .कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के गायन और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ .

Latest articles

सैंथवार-मल्ल महासंघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने आशुतोष मल्ल, समाज की एकजुटता पर दिया जोर

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार............. बगहा-लौरिया मुख्य मार्ग एनएच-727 स्थित सिरकहिया चटकल...

फिट इंडिया अभियान में एसएसबी की टीम ने निकाली साइकिल रैली

--- एसएसबी ने दिया संडे ऑन साइकिल के माध्यम से फिट रहने व पर्यावरण...

बिहार और दिल्ली के बीच 18 मार्गों पर शुरू होगी नियमित अंतरराज्यीय बस सेवा

.....समझौते के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, परिवहन मंत्री दामोदर रावत और पंकज कुमार सिंह...

More like this