HomeUncategorizedफिट इंडिया अभियान में एसएसबी की टीम ने निकाली साइकिल रैली

फिट इंडिया अभियान में एसएसबी की टीम ने निकाली साइकिल रैली

Published on

spot_img

— एसएसबी ने दिया संडे ऑन साइकिल के माध्यम से फिट रहने व पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार……..

एसएसबी 21वीं वाहिनी द्वारा ‘फिट इंडिया–संडे ऑन साइकिल’ अभियान के तहत रविवार को साइकिल रैली का आयोजन किया। इसके माध्यम से शारीरिक फिटनेस, स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उप कमांडेंट यशवंत कुमार के नेतृत्व में ‘फिट इंडिया–संडे ऑन साइकिल’ अभियान के अंतर्गत साइकिल रैली में वाहिनी के अधिकारियों व बलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

साइकिल रैली वाहिनी मुख्यालय से प्रारंभ होकर रामपुर चौक से पुनः वाहिनी मुख्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।
इस अवसर पर साइकिल रैली के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को नियमित रूप से साइकिल चलाने, शारीरिक व्यायाम अपनाने तथा स्वस्थ व सक्रिय जीवनशैली बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही प्रतिभागियों ने फिटनेस, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छ वातावरण के महत्व से संबंधित संदेश देकर आमजन को प्रेरित किया।

रैली के दौरान स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता व समर्थन प्रदर्शित किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, साइकिल के उपयोग को प्रोत्साहित करना व पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

Latest articles

सैंथवार-मल्ल महासंघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने आशुतोष मल्ल, समाज की एकजुटता पर दिया जोर

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार............. बगहा-लौरिया मुख्य मार्ग एनएच-727 स्थित सिरकहिया चटकल...

मोंटफोर्ट स्कूल में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

.....डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर लघु नाटिका ने मोहा मन नरेंद्र पांडेय ब्यूरो...

बिहार और दिल्ली के बीच 18 मार्गों पर शुरू होगी नियमित अंतरराज्यीय बस सेवा

.....समझौते के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, परिवहन मंत्री दामोदर रावत और पंकज कुमार सिंह...

More like this