HomeUncategorizedसीमावर्ती युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही SSB : केंद्रीय मंत्री...

सीमावर्ती युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही SSB : केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे

Published on

spot_img

..बगहा में 21वीं वाहिनी के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, 161 लाभार्थियों को मिला प्रमाण-पत्र, इंटर्नशिप और रोजगारपरक किट.

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार….

सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं और महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सशस्त्र सीमा बल (SSB) लगातार सराहनीय पहल कर रहा है। इसी कड़ी में SSB की 21वीं वाहिनी बगहा की ओर से आयोजित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य समापन मंगलवार को हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने प्रशिक्षित लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, इंटर्नशिप और रोजगारपरक किट प्रदान की।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं और महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ना बेहद सराहनीय पहल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में SSB की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास चंपारण, बिहार और देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।

21वीं वाहिनी के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत ने बताया कि इस वर्ष पांच प्रकार के कौशल विकास प्रशिक्षण के माध्यम से कुल 161 लाभार्थियों को प्रशिक्षित किया गया। इनमें मधुमक्खी पालन एवं बी-बॉक्स वितरण, जैविक फल-सब्जी उत्पादन, मशरूम की खेती, सिलाई तथा ब्यूटीशियन प्रशिक्षण शामिल हैं। रमपुरवा, लक्ष्मीपुर, दरुआबारी, सोहरिया, चंपापुर, गोनैली और नौरंगिया दोन सहित सीमावर्ती गांवों में 15-15 दिनों तक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम में वाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, बगहा विधायक राम सिंह, SSB सेक्टर मुख्यालय बेतिया के डीआईजी हरि प्रकाशतथा पत्रकार माधवेंद्र पांडेय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने वाहिनी द्वारा नागरिक कल्याण और सामाजिक विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

समारोह के दौरान मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. यदुवेंद्र यादव की टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां वितरित कीं। पशु चिकित्सा शिविर में पशुओं की जांच, टीकाकरण एवं उपचार किया गया।

अंत में द्वितीय कमान अधिकारी सुरेश शर्मा ने अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Latest articles

.. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- एलोपैथी के साथ आयुर्वेद को भी मिलेगा...

मुखिया विजय यादव के पिता तप यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर ...रेवहिया...

मुजफ्फरपुर TO दिल्ली के लिए नई सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग, सांसद सुनील कुमार ने रेलमंत्री को लिखा पत्र

....चंपारणवासियों की दिल्ली यात्रा सुगम और सरल बनाने की पहल, बेतिया, नरकटियागंज और बगहा...

भारत -नेपाल के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, अयोध्या-जनकपुर के बीच 23 नवंबर से शुरू होगी सीधी रेल सेवा

....प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह करेंगे शुभारंभ, श्रीराम और माता...

More like this

.. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- एलोपैथी के साथ आयुर्वेद को भी मिलेगा...

मुखिया विजय यादव के पिता तप यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर ...रेवहिया...

मुजफ्फरपुर TO दिल्ली के लिए नई सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग, सांसद सुनील कुमार ने रेलमंत्री को लिखा पत्र

....चंपारणवासियों की दिल्ली यात्रा सुगम और सरल बनाने की पहल, बेतिया, नरकटियागंज और बगहा...