Published on

spot_img

.. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- एलोपैथी के साथ आयुर्वेद को भी मिलेगा बढ़ावा, आयुष चिकित्सकों के सुझाव पर इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और रिसर्च की पहल।नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार………बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सोमवार को वाल्मीकिनगर स्थित महावना रिसोर्ट एवं कन्वेंशन सेंटर में आयोजित आयुष महाकुंभ-2026 के तहत ‘एनीमिया मुक्त भारत’ राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए। स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद वाल्मीकिनगर का यह उनका पहला आधिकारिक दौरा रहा। हालांकि इससे पहले 3 मई 2026 को वे जदयू के युवा नेता के रूप में अपनी पहली सद्भाव यात्रा की शुरुआत करने वाल्मीकिनगर पहुंचे थे। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आयुष चिकित्सकों ने भाग लिया और एनीमिया मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के साथ आयुष चिकित्सा पद्धति को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया।कार्यक्रम के दौरान आयुष चिकित्सकों ने स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष अपनी व्यावहारिक समस्याएं भी रखीं। चिकित्सकों ने कहा कि आयुर्वेदिक एवं अन्य आयुष चिकित्सकों को एलोपैथिक दवाएं लिखने का अधिकार नहीं है, जबकि सरकारी ड्यूटी के दौरान कई बार ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं, जब मरीज के हित में तत्काल दवा लिखना आवश्यक हो जाता है। ऐसे मामलों में विभाग की ओर से स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई।इस पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि हमें केवल एलोपैथी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि आयुर्वेद सहित भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी समान रूप से विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में आयुष स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए दवाओं की उपलब्धता, आधुनिक उपकरण, चिकित्सकों का प्रशिक्षण और आयुष चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने पर सरकार काम कर रही है।

उन्होंने पटना और बेगूसराय के आयुर्वेद अस्पतालों को विकसित करने की बात कही। साथ ही स्पष्ट किया कि सभी आयुष चिकित्सक एलोपैथिक दवाएं नहीं लिख सकते। सरकार आयुर्वेद और होम्योपैथिक दवाओं को भी चिकित्सा व्यवस्था में बेहतर तरीके से शामिल करने तथा उनके उपयोग का इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड रखने की दिशा में काम करेगी। इससे यह पता लगाया जा सकेगा कि किस दवा से किस बीमारी के उपचार में कितना लाभ मिला। भविष्य में इस आंकड़े के आधार पर शोध को भी बढ़ावा दिया जाएगा।स्वास्थ्य मंत्री ने एनीमिया मुक्त भारत अभियान पर कहा कि चिकित्सकों का एक साथ बैठकर विचार-विमर्श करना अच्छी पहल है। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त से 31 नवंबर तक चलाए गए एनीमिया मुक्त अभियान के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में जांच और स्क्रीनिंग पर विशेष जोर दिया गया है। अब तक करीब डेढ़ करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इसमें हल्के, मध्यम और गंभीर एनीमिया से पीड़ित लोगों की पहचान की जा रही है।उन्होंने कहा कि भारत की चिकित्सा पद्धति गौरवशाली है और आयुर्वेद की शिक्षा एवं परंपरा हमारी विरासत है। इंडियन आयुष मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों और देशभर से आए चिकित्सकों के सुझाव एवं सहयोग से एनीमिया मुक्त भारत के संकल्प को मजबूती मिलेगी।इनकी रही मौजूदगी: सम्मेलन में वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार, वाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, नरकटियागंज विधायक समृद्ध वर्मा, विधान पार्षद शिवरानी देवी, पूर्व विधान पार्षद भीष्म साहनी एवं सतीश कुमार, स्वास्थ्य मंत्री के आप्त सचिव कौशलेंद्र तथा आयुष सचिव डॉ. मनीष कुमार सहित आयुष चिकित्सा क्षेत्र के अनेक पदाधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे।

Latest articles

सीमावर्ती युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही SSB : केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे

..बगहा में 21वीं वाहिनी के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, 161 लाभार्थियों को...

मुखिया विजय यादव के पिता तप यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर ...रेवहिया...

मुजफ्फरपुर TO दिल्ली के लिए नई सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग, सांसद सुनील कुमार ने रेलमंत्री को लिखा पत्र

....चंपारणवासियों की दिल्ली यात्रा सुगम और सरल बनाने की पहल, बेतिया, नरकटियागंज और बगहा...

भारत -नेपाल के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, अयोध्या-जनकपुर के बीच 23 नवंबर से शुरू होगी सीधी रेल सेवा

....प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह करेंगे शुभारंभ, श्रीराम और माता...

More like this

सीमावर्ती युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही SSB : केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे

..बगहा में 21वीं वाहिनी के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, 161 लाभार्थियों को...

मुखिया विजय यादव के पिता तप यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर ...रेवहिया...

मुजफ्फरपुर TO दिल्ली के लिए नई सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग, सांसद सुनील कुमार ने रेलमंत्री को लिखा पत्र

....चंपारणवासियों की दिल्ली यात्रा सुगम और सरल बनाने की पहल, बेतिया, नरकटियागंज और बगहा...