Published on

spot_img

मुखिया विजय यादव के पिता तप यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

…रेवहिया गांव में गंडक नदी के तट पर हुआ अंतिम संस्कार, जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि.

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार……..

मधुबनी प्रखंड के चिउरही पंचायत के मुखिया विजय यादव के पिता 80 वर्षीय तप यादव का शनिवार की सुबह करीब 9:30 बजे अचानक तबीयत खराब होने के कारण निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तप यादव अपने पीछे चार पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

निधन के बाद शनिवार को ही उनके पैतृक गांव रेवहिया में गंडक नदी के तट पर पूरे रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से दिवंगत तप यादव को अंतिम विदाई दी।

फाइल फोटो दिवंगत तप यादव।

इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए वाल्मीकिनगर के पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, मधुबनी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह चंदेल, मधुआ पंचायत के मुखिया सुजीत राय, गुड्डू राव, मनोज यादव सहित प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे।

सभी ने मुखिया विजय यादव एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस कठिन समय में धैर्य और हिम्मत बनाए रखने की अपील की। लोगों ने दिवंगत तप यादव के सामाजिक व्यवहार और सरल स्वभाव को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Latest articles

सीमावर्ती युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही SSB : केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे

..बगहा में 21वीं वाहिनी के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, 161 लाभार्थियों को...

.. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- एलोपैथी के साथ आयुर्वेद को भी मिलेगा...

मुजफ्फरपुर TO दिल्ली के लिए नई सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग, सांसद सुनील कुमार ने रेलमंत्री को लिखा पत्र

....चंपारणवासियों की दिल्ली यात्रा सुगम और सरल बनाने की पहल, बेतिया, नरकटियागंज और बगहा...

भारत -नेपाल के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, अयोध्या-जनकपुर के बीच 23 नवंबर से शुरू होगी सीधी रेल सेवा

....प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह करेंगे शुभारंभ, श्रीराम और माता...

More like this