Published on

spot_img

धनहा पुलिस ने दो रिवॉल्वर और चार कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार,

……बगहा से युवक हथियार लेकर गोरखपुर बेचने जा रहा था.

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार……..

बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना की पुलिस ने धनहा-गौतम बुद्ध सेतु चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान दो रिवॉल्वर और चार जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बगहा पटखौली थाना क्षेत्र के मंगलपुर अवसानी गांव निवासी मदन प्रजापति के पुत्र सूरज प्रजापति के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात धनहा पुलिस गौतम बुद्ध सेतु चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक युवक ऑटो से चौतरवा की ओर आ रहा था। चेकपोस्ट पर पुलिस को वाहन जांच करते देख युवक ऑटो से उतरकर भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
इसके बाद पुलिस ने युवक के बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से दो रिवॉल्वर और चार जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल युवक को गिरफ्तार कर लिया और हथियारों को जब्त कर लिया।

धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक ने पुलिस को बताया कि वह हथियार लेकर गोरखपुर जा रहा था। वहां रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस की बिक्री करने की योजना थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में गिरफ्तार युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

Latest articles

बगहा जेल में सुबह 4 बजे एसडीएम व संयुक्त छापेमारी, नहीं मिली कोई आपत्तिजनक सामग्री

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार................................. बगहा अनुमंडलीय कारा, बगहा में शुक्रवार की...

सीमावर्ती युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही SSB : केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे

..बगहा में 21वीं वाहिनी के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, 161 लाभार्थियों को...

.. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- एलोपैथी के साथ आयुर्वेद को भी मिलेगा...

More like this