…..पौत्री के जन्मोत्सव पर तुलसी का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश.नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार………..बेटियां परिवार की खुशहाली और संस्कारों की पहचान होती हैं। जिस प्रकार आंगन में लगी तुलसी घर की शोभा बढ़ाती है, उसी प्रकार बेटियां परिवार को प्रेम, संस्कार और सम्मान से समृद्ध बनाती हैं। उक्त बातें बगहा अनुमंडल के मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीयकृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं प्रख्यात पर्यावरणविद् पंडित भरत उपाध्याय ने अपनी पौत्री के जन्मोत्सव के अवसर पर कहीं।
उन्होंने पौत्री के जन्मोत्सव का शुभारंभ तुलसी का पौधा लगाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आंगन की तुलसी होती हैं बेटियां। समाज में बेटा और बेटी के बीच किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि ब्लेड की धार तेज होती है, लेकिन वह पेड़ नहीं काट सकती और कुल्हाड़ी मजबूत होती है, लेकिन बाल नहीं काट सकती।
