HomeUncategorizedबगहा में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक संपन्न, पत्रकारों से देशहित...

बगहा में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक संपन्न, पत्रकारों से देशहित में तथ्यपरक पत्रकारिता करने का आह्वान

Published on

spot_img

**चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों को देशहित में उठाने होंगे कड़े कदम, संगठन ने पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा का लिया संकल्प**

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार…….

प्रखंड बगहा-2 स्थित सभागार में रविवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ बगहा इकाई के अध्यक्ष इजरायल अंसारी ने की, जबकि संचालन उपाध्यक्ष चंद्रभूषण शांडिल्य ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के वरिष्ठ नेता जयेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

इस दौरान पत्रकारों के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा और देशहित में निष्पक्ष एवं तथ्यपरक पत्रकारिता की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद नाथ तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र के तीन प्रमुख अंग न्यायपालिका, विधायिका और कार्यपालिका के बीच विभिन्न मुद्दों पर टकराव की स्थिति देखने को मिल रही है। ऐसे समय में पत्रकारों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

पत्रकारों को अपनी लेखनी के माध्यम से तथ्यों पर आधारित समाचारों को समाज के सामने लाना चाहिए, ताकि आम जनता वास्तविक परिस्थितियों से अवगत हो सके।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजी शासन के दौरान भी पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयास किए जाते थे। आजाद भारत में भी पत्रकारों के समाचारों और विचारों को लेकर असहजता की स्थिति सामने आती है। ऐसे में पत्रकारों को बिना किसी दबाव के जनहित और राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

वहीं संगठन के संरक्षक माधवेंद्र पांडेय ने अपनी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कोई भी संगठन तभी अपनी सार्थकता साबित करता है, जब वह देशहित और समाजहित में मजबूती से अपनी भूमिका निभाए।

यदि सत्ता में बैठे लोगों द्वारा मनमानी की जाती है तो पत्रकार चुप बैठने वाले नहीं हैं। उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करनी होगी।

साथ ही उन्होंने पत्रकारिता पर सवालिया निशाना दागते हुए कहा कि पड़ोसी देश नेपाल में विगत महीनों में आपदा के समय हमारे भारतीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों ने 3 की जगह 13 तथ्यों को अपने चैनलों पर दिग्भ्रमित खबरों को दिखाया था।

जिसमें नेपाल सरकार इस पर रोक लगा दिया था। नेपाल में जाने के लिए पत्रकारों को रोक नहीं थी। लेकिन जितने भी विजुअवल वीडियो बाइट फोटो लेने थे। उन्हें नेपाल के अधिकारियों को दिखा कर तब चैनल पर प्रसारित करने का आदेश था। इन सब चीजों से ग्रामीण पत्रकार के साथियों को बचना होगा। खबर की सत्यता पर कोई भी अधिकारी किसी प्रकार की अंकुश लगाता है तो इसके लिए पूरे भारत के ग्राप ए की सदस्य एकजुट होकर मुकाबला करेंगे और हमारी जीत होगी।

उपाध्यक्ष सह संचालनकर्ता चंद्रभूषण शांडिल्य ने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकार अनेक चुनौतियों के बीच अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं, लेकिन उनके अधिकारों और सुरक्षा को लेकर गंभीरता जरूरी है।

अध्यक्ष इजरायल अंसारी ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बगहा इकाई किसी भी पत्रकार के विरुद्ध झूठे एवं निराधार आरोप लगाकर उसे प्रताड़ित किए जाने की घटना बर्दाश्त नहीं करेगी। संगठन पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा एकजुट रहेगा।

वहीं जिला महामंत्री नरेंद्र पांडेय ने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए संगठन हरसंभव प्रयास करेगा। पत्रकारों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। बैठक में पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखने, निष्पक्ष समाचारों के प्रकाशन और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

वहीं अवकाश प्राप्त शिक्षक एवं समाजसेवी रमेश मिश्रा ने कहा किसी भी संगठन का बेहतर विकास के लिए कार्यशाला बैठक की मानक जरूरी होता है। जिसमें पत्रकारों की लेखनी व वाणी की शुद्धता प्राप्त होती है। जैसे बिना चार्ज किए हुए मोबाइल कार्य नहीं करता ठीक उसी प्रकार पत्रकारिता का मानदंड होता है।

इस दौरान वरीय सदस्य अब्बू शाबीर जी ने मंच से कहा जब ग्राप ए जैसी संगठन में किसी सदस्य को कोई परेशानी नहीं होगी , तो वह दूसरे पत्रकार संघ में क्यों जाएंगे। हर सदस्य स्वतंत्र है अपनी रक्षा के लिए अन्यत्र कहीं भी किसी से मदद ले सकता है। इस पर कोई एतराज नहीं होनी चाहिए।

साथ ही बगहा अनुमंडल अध्यक्ष शिवा कुमार तिवारी ने कहा अपने आप में सभी सदस्य बड़े हैं कोई छोटा नहीं होता कोई बड़ा नहीं, केवल सोच छोटा होता है। सभी सदस्यों से एकजुटता का परिचय देने की बात करते हुए अपनी वाणी को विराम दिया। इस दौरान निर्भय कुमार, महावीर अग्रवाल, राजेश बैठा, संजीव तिवारी, संदीप चित्रांश, हरिद्वार कुमार, नीरज कुमार मिश्रा, शमशाद अंसारी विवेक पांडेय सहित दर्जनों पत्रकार बैठक में शामिल रहे।

Latest articles

बिहार और दिल्ली के बीच 18 मार्गों पर शुरू होगी नियमित अंतरराज्यीय बस सेवा

.....समझौते के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, परिवहन मंत्री दामोदर रावत और पंकज कुमार सिंह...

बगहा जेल में सुबह 4 बजे एसडीएम व संयुक्त छापेमारी, नहीं मिली कोई आपत्तिजनक सामग्री

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार................................. बगहा अनुमंडलीय कारा, बगहा में शुक्रवार की...

सीमावर्ती युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही SSB : केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे

..बगहा में 21वीं वाहिनी के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, 161 लाभार्थियों को...

More like this

बिहार और दिल्ली के बीच 18 मार्गों पर शुरू होगी नियमित अंतरराज्यीय बस सेवा

.....समझौते के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, परिवहन मंत्री दामोदर रावत और पंकज कुमार सिंह...

बगहा जेल में सुबह 4 बजे एसडीएम व संयुक्त छापेमारी, नहीं मिली कोई आपत्तिजनक सामग्री

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार................................. बगहा अनुमंडलीय कारा, बगहा में शुक्रवार की...