HomeUncategorizedबगहा में 24 घंटे से हो रही रिमझिम बारिश ने बढ़ाई किसानों...

बगहा में 24 घंटे से हो रही रिमझिम बारिश ने बढ़ाई किसानों की परेशानी

Published on

spot_img

..पक कर तैयार धान की फसल को नुकसान की आशंका, खेतों में जमा पानी से रबी फसलों के बीज सड़ने का खतरा.

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार………

बगहा समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बेमौसम बारिश से एक ओर जहां पककर तैयार धान की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है, वहीं दूसरी ओर रबी फसलों की बुआई पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ने लगा है।

बगहा-1 प्रखंड की सिंगाड़ी-पिपरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह किसान दीपक पांडेय ने बताया कि लगातार हो रही रिमझिम बारिश से खेतों में पककर तैयार धान की फसल प्रभावित हो रही है। बारिश के कारण धान की फसल के खेतों में गिरने और कटाई में देरी होने की आशंका बढ़ गई है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उन्होंने बताया कि कई किसानों ने धान के खेतों में खेसारी, सरसों, मसूर सहित अन्य रबी फसलों के बीज की बुआई कर दी है। ऐसे में लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी जमा हो गया है। जलजमाव की स्थिति बनी रहने पर मिट्टी में पड़े बीजों के सड़ने और अंकुरण प्रभावित होने की प्रबल संभावना है।

किसानों का कहना है कि धान की तैयार फसल और रबी की बुआई, दोनों पर एक साथ मौसम की मार पड़ रही है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो किसानों की परेशानी और बढ़ सकती है।
बेमौसम बारिश ने किसानों के सामने दोहरी चुनौती खड़ी कर दी है। अब किसानों की निगाहें मौसम के अगले रुख पर टिकी हैं।

Latest articles

बगहा जेल में सुबह 4 बजे एसडीएम व संयुक्त छापेमारी, नहीं मिली कोई आपत्तिजनक सामग्री

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा प. चंपारण बिहार................................. बगहा अनुमंडलीय कारा, बगहा में शुक्रवार की...

सीमावर्ती युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही SSB : केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे

..बगहा में 21वीं वाहिनी के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, 161 लाभार्थियों को...

.. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- एलोपैथी के साथ आयुर्वेद को भी मिलेगा...

More like this