Published on

spot_img

…. जांच में नहीं मिला काम का प्रमाण
…..3.95 लाख रुपये की निकासी पर कार्रवाई और वसूली की अनुशंसा,
….. लोक शिकायत पदाधिकारी की जांच में सामने आई अनियमितता

नरेंद्र पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट बगहा बिहार….

बगहा प्रखंड बगहा-एक के भैसही पाड़रखाप पंचायत में मनरेगा योजना के तहत पईन सफाई के नाम पर सरकारी राशि की निकासी में अनियमितता का मामला सामने आया है . अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी राजीव कुमार की जांच में योजना स्थल पर सफाई कार्य का प्रमाण नहीं मिलने के बाद संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई और सरकारी राशि की वसूली की अनुशंसा की गई है .
मामले में भैसही गांव निवासी शंभू ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराई थी . उन्होंने आरोप लगाया कि योजना संख्या 03/22-23 के तहत विनोद तिवारी के खलिहान से घघवा नाला तक पईन की सफाई कराई जानी थी .

लेकिन मजदूरों से काम कराए बिना गलत मापी पुस्तिका और मास्टर रोल तैयार कर राशि की निकासी कर ली गई .शिकायतकर्ता ने निकासी में 3,34,520 रुपये की अनियमितता का आरोप लगाया था .मामले की सुनवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों से प्रतिवेदन मांगा गया . तत्कालीन पंचायत रोजगार सेवक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में योजना का कार्य कराया गया था और तकनीकी सत्यापन के बाद भुगतान हुआ था . हालांकि, विवाद के कारण कुछ दूरी तक काम नहीं होने की बात भी सामने आई .
25 सितंबर को स्थल निरीक्षण के दौरान पईन में पानी तथा आसपास घास और खरपतवार मिले . ग्रामीणों ने बताया कि करीब साढ़े तीन वर्ष पहले पईन का मिट्टीकरण हुआ था .वहीं, सरपंच ने लिखित आवेदन देकर दावा किया कि योजना में एक भी मजदूर से काम नहीं कराया गया और पिछले दस वर्षों से वहां कोई काम नहीं हुआ है .
जांच प्रतिवेदन के अनुसार, योजना के नाम पर कुल 3,95,300 रुपये की निकासी का आदेश दिया गया था, जबकि स्थल पर सूचना पट्ट और सफाई कार्य का प्रमाण नहीं मिला . इस मामले में मनरेगा लोकपाल, बेतिया और उप विकास आयुक्त से प्रभावी कार्रवाई करते हुए सरकारी राशि की वसूली सुनिश्चित करने की अनुशंसा की गई है .

Latest articles

सीमावर्ती युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही SSB : केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे

..बगहा में 21वीं वाहिनी के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, 161 लाभार्थियों को...

.. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- एलोपैथी के साथ आयुर्वेद को भी मिलेगा...

मुखिया विजय यादव के पिता तप यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर ...रेवहिया...

मुजफ्फरपुर TO दिल्ली के लिए नई सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग, सांसद सुनील कुमार ने रेलमंत्री को लिखा पत्र

....चंपारणवासियों की दिल्ली यात्रा सुगम और सरल बनाने की पहल, बेतिया, नरकटियागंज और बगहा...

More like this

सीमावर्ती युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही SSB : केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे

..बगहा में 21वीं वाहिनी के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, 161 लाभार्थियों को...

.. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- एलोपैथी के साथ आयुर्वेद को भी मिलेगा...

मुखिया विजय यादव के पिता तप यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर ...रेवहिया...